
सुरक्षा के लिहाज से आजकल घर के बाहर CCTV कैमरा लगवाना एक विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत बन गया है। हालांकि, सिर्फ कैमरा खरीदकर इंस्टॉल कर देना ही काफी नहीं है। सही CCTV कैमरा चुनने और उसे सही तरीके से लगाने के लिए कुछ जरूरी टेक्निकल बातों को जान लेना बेहद जरूरी है। अगर आप इन बातों को नजरअंदाज कर देंगे, तो फिर आपको सीसीटीवी कैमरा लगवाने का कोई मतलब नहीं है। साथ ही, आपकी सुरक्षा व्यवस्था भी कमजोर हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी 3 जरूरी टेक्निकल पॉइंट्स बताएंगे, जिनके बारे में आपको घर में सीसीटीवी लगाने से पहले जरूर जानने चाहिए।

कैमरा में जितना ज्यादा रिजॉल्यूशन होगा, उतनी ही बेहतर क्लैरिटी मिलेगी। इसके लिए कैमरे का रिजॉल्यूशन अगर 720p है, तो यह HD तस्वीरें दिखाता है, वहीं अगर रिजॉल्यूशन यदि 1080p या 4K है, तो यह Full HD तस्वीरें दिखाती हैं। इसके अलावा आप अपने कैमरे में उसकी लेंस और नाइट विजन क्वालिटी को जरूर चेक करें। ज्यादा एरिया कवर करने के लिए कैमरे में वाइड एंगल लेंस लगा होना बहुत जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- इन CCTV Camera से मिलेगा 360 डिग्री क्लियर व्यू, अपने घर को बनाएं सुरक्षित

क्लाउड स्टोरेज से डेटा सुरक्षित रहेगा, जबकि लोकल स्टोरेज सस्ता पड़ सकता है। ऐसे में, आप डेटा सुरक्षित रखने वाले कैमरे का चयन कर सकते हैं। अगर मूवमेंट डिटेक्शन ऑन होगा, तो स्टोरेज बचेगा और केवल जरूरी फुटेज ही रिकॉर्ड होगी। ऐसे में, कम से कम 15-30 दिन की रिकॉर्डिंग कैपेसिटी वाला CCTV सिस्टम लेना आपके लिए सही सौदा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- कम बजट में खरीदें ये न्यू लॉन्च CCTV Camera

कैमरा की कनेक्टिविटी एक्सेस ऑप्शन को जरूर चेक करें। वाई-फाई कैमरे वायरलेस होते हैं, लेकिन इंटरनेट पर निर्भर रहते हैं। ऐसा कैमरा चुनें जिसे आप अपने फोन से कहीं से भी एक्सेस कर सकें। इस तरह, सीसीटीवी कैमरा घर में लगवाने से पहले इन चीजों के बारे में आपको जान लेना बेहद जरूरी है, ताकि आपकी सुरक्षा से कोई समझौता न हो और आप दूसरों पर पैनी नजर रख सकें।
इसे भी पढ़ें- CCTV Camera Laws in India: क्या कोर्ट में या पुलिस स्टेशन में सीसीटीवी फुटेज का किया जा सकता है इस्तेमाल? जानें नियम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।