
Gemini Horoscope Today, 27 January 2026: 27 जनवरी 2026 का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए खर्चीला रहने वाला है। आज चंद्रमा आपकी राशि से वृषभ राशि में उच्च के होकर बैठे हैं। बारहवां भाव खर्च और विदेश का है, आज चूंकि चंद्रमा यहाँ उच्च के हैं, इसलिए आज आप लक्जरी और आराम पर पैसा खर्च करेंगी। आप खुद को पैम्पर करने के लिए शॉपिंग या स्पा जा सकती हैं। आठवें भाव में बैठे उच्च के मंगल आपको सचेत कर रहा है कि आज वाहन सावधानी से चलाएं और जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। आज आपका मन थोड़ा एकांत में रहने का करेगा।
प्रेम जीवन में आज मिथुन राशि की महिलाओं के लिए दिन सीक्रेसी का है। बारहवां भाव बेड प्लेजर और एकांत का है, इसलिए आज पार्टनर के साथ आप बहुत ही रोमांटिक और निजी पल बिताएंगी। अगर कोई सीक्रेट अफेयर चल रहा है, तो आज उसके एक्सपोज्ड होने का खतरा है, इसलिए सावधान रहें। विवाहित महिलाओं को आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना पड़ सकता है।
उपाय: आज बेडरूम में थोड़ा सा भीमसेनी कपूर खुला रखें।
कामकाज के मामले में आज का दिन उन महिलाओं के लिए बेहतरीन है जो एमएनसी , अस्पताल, या विदेश से जुड़े बिज़नेस में हैं। बारहवे वें भाव का उच्च चंद्रमा इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट वालों को बड़ा फायदा देगा। आज के दिन जो महिलाएं सामान्य ऑफिस जॉब में हैं, उन्हें आज ऑफिस पॉलिटिक्स से बचकर रहना होगा, क्योंकि 8वें भाव के ग्रह गुप्त शत्रु पैदा कर सकते हैं। आज अपने प्लान किसी से शेयर न करें।
उपाय : आज अपने काम पर जाने से पहले किसी सफाई कर्मचारी को कुछ सिक्के दान करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए बजट के ध्यान रखने का है ।बारहवां भाव एक्सपेंसेस का है। आज न चाहते हुए भी बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। आज उच्च का चंद्रमा यह सुनिश्चित करेगा कि ये खर्चे अच्छे कार्यों या सुख-सुविधाओं पर हों, न कि बीमारी या कोर्ट-कचहरी पर। आज किसी को पैसा उधार देना मतलब पैसा भूल जाना, इसलिए आज किसी भी तरह की उधारी से बचें।
उपाय : आज अपनी तिजोरी या पर्स में हल्दी की एक गांठ पीले कपड़े में लपेटकर रखें।
स्वास्थ्य के मामले में आज मिथुन राशि की महिलाओं को आंखों और नींद का ध्यान रखना होगा। बारहवां भाव आंखों का है, इसलिए आज मोबाइल/लैपटॉप के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों में जलन हो सकती है।आज आठवें भाव का मंगल चोट-चपेट या कटने-जलने का डर देता है, इसलिए रसोई में काम करते समय या गाड़ी चलाते समय बहुत सतर्क रहें।
उपाय : आज रात को सोते समय अपने सिरहाने एक लोटा जल रखें और सुबह उसे कीकर या किसी कांटेदार पौधे में डाल दें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।