
आज के समय में व्हाट्सएप हमारे लिए बेहद ही जरूरी हो गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि साइबर ठग को भी व्हाट्सएप के कारण कई ऐसे मौके मिल जाते हैं, जिससे वे आपका नुकसान कर देते हैं। आए दिन न जानें ऐसी कितनी खबरें आती है कि व्हाट्सएप पर लिंक शेयर हो रहे हैं जिससे मोबाइल को हैक कर दिया गया या व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेज कर अकाउंट खाली कर दिया जाता है। ऐसे में व्हाट्सएप में इन सभी लिंक को रोकने के लिए कई सारे प्रबंध किए हैं मगर कभी कड़ा एक्शन नहीं लिया गया, लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है।
व्हाट्सएप पर एक नया फीचर आप लोगों के लिए बनाया है। ऐसे में इस फीचर की मदद से अनजान नंबर से आने वाली फाइल ओपन नहीं होगी और खुद-ब-खुद मैसेज ब्लॉक हो जाएंगे। इस फीचर के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्हाट्सएप का नया फीचर क्या है और यह कैसे आपकी मदद कर सकता है। पढ़ते हैं आगे...
व्हाट्सएप के नए फीचर का नाम है स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग (Strict Account Settings)। यह व्हाट्सएप में प्राइवेसी के अंदर होता है। सबसे पहले आपको व्हाट्सएप में प्राइवेसी को खोलना है।

उसके बाद एडवांस्ड पर क्लिक करके आपको Strict Account Settings फीचर दिखाई देगा। आपको उसको ऑन करने के लिए एक पासवर्ड भी लगाना होगा। फीचर 3 लेवल पर आपकी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें - आपका बिजली कनेक्शन आज रात कट जाएगा; ऐसे मैसेज से खाली हो सकता है बैंक खाता, तुरंत बरतें सावधानी
-1767775811780.jpg)
नोट - इसके अलावा कोई भी आपको आपकी परमिशन के बिना किसी भी ग्रुप में नहीं जोड़ पाएगा।
इसे भी पढ़ें - म्यूचुअल फंड से कितना अलग है SIF? जानें निवेश का नया गणित और कहां छिपा है सबसे बड़ा खतरा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।