
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव पिछले लंबे समय से कानूनी पचड़े में फंसे हैं। राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव के खिलाफ साल 2018 में चेक बाउंस का केस फाइल किया गया था। एक्टर ने 5 करोड़ रुपये की रकम समय पर वापस नहीं की थी और ब्याज के बाद लगभग 9 करोड़ तक पहुंच गई। इस चेक बाउंस मामले में एक्टर 5 फरवरी से तिहाड़ जेल में बंद थे। हालांकि, आज उन्हें जमानत मिल चुकी है। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल आ रहा था कि क्या वाकई चेक बाउंस आपको जेल पहुंचा सकता है, क्या गलती से भी अगर आपका चेक बाउंस हो जाए तो आप सलाखों के पीछे पहुंच सकते हैं, ऐसा किन हालातों में होता है, इस बारे में दिल्ली हाईकोर्ट के एडवोकेट प्रवीण झा से हुई बातचीत के आधार पर हम जानकारी शेयर कर रहे हैं।

ये सवाल जब हमने दिल्ली हाईकोर्ट के वकील प्रवीण झा से पूछा, तो उन्होंने जवाब में कहा- "चेक बाउंस का केस निश्चित तौर पर आपको जेल पहुंचा सकता है। चेक बाउंस का केस नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 138 के तहत आता है और इसमें क्रिमिनल पेनाल्टी लगती हैं। जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को चेक देता है, जिसके जरिए एक राशि का भुगतान होना तय होता है, लेकिन खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने या अन्य किसी भी कारण से अगर चेक रिजेक्ट हो जाता है, तो इसे चेक बाउंस कहा जाता है। चेक बाउंस होने पर सबसे पहले आपका बैंक वो चेक रिटर्न कर देगा और फिर जिसने चेक लगाया है यानी जिस व्यक्ति को वो चेक दिया गया था, वो चेक इश्यू करने वाले व्यक्ति को एक डिमांडिग नोटिस भेजता है। ये नोटिस चेक बाउंस होने के 30 दिनों के अंदर भेजा जाना जरूरी होता है। नोटिस मिलने के बाद व्यक्ति को 15 दिनों का समय मिलता है और फिर और 15 दिन पेमेंट करने के लिए दिए जाते हैं अगर उसके अंदर भी अगर वो व्यक्ति पेमेंट नहीं करता है, तो इसमें क्रिमिनल कंप्लेंट फाइल की जा सकती है। केस फाइल होने के बाद इस मामले में 2 साल तक की जेल और फाइन का प्रावधान है। इस केस में दोनों पार्टीज आउट ऑफ कोर्ट भी सैटेलमेंट कर सकती हैं और फिर कोर्ट के आगे आकर अपनी बात रख सकती हैं। अगर अकाउंट बंद होने या पेमेंट स्टॉप करवाने पर भी पेमेंट नहीं हो पाई है, तो इसे भी चेक बाउंस माना जाएगा।"
-1771245973621.jpg)
यह भी पढ़ें- लोन एग्रीमेंट साइन करने से पहले जरूर पूछें ये 3 सवाल, वरना 'हिडन चार्ज' जेब कर देंगे खाली
यह भी पढ़ें- Personal Finance: चेक बाउंस क्यों होता है? किन परिस्थितियों में कोर्ट तक पहुंच जाता है मामला, जानिए सबकुछ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।