
दिशा शर्मा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 4 अप्रैल को दिशा शर्मा और एम.जे. सुदर्शन शादी के बंधन में बंधे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली और मुंबई में उनकी शादी के फंक्शंस हुए। उनकी शादी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पीएम मोदी, शाहरुख खान, सलमान खान के अलावा कई दिग्गज नेताओं और सेलिब्रिटीज ने इस शादी में शिरकत की और यही वजह है कि लोग जानना चाहते हैं कि दिशा शर्मा कौन हैं और क्यों उनकी शादी में फिल्मी दुनिया से लेकर राजनेताओं तक कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।
View this post on Instagram
दिशा शर्मा इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा की बेटी हैं। उनकी शादी पारंपरिक दक्षिण भारतीय शैली में संपन्न हुई। दिशा शर्मा एक प्रोफेशनल वकील हैं। बताया जा रहा है कि वो दिशा साइकृष्ण एंड एसोसिएट्स नाम की एक लॉ फर्म में पार्टनर हैं और साल 2017 में उन्होंने इस फर्म से करियर की शुरुआत की थी। वो एक स्वतंत्र वकील के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। उनके पति सुदर्शन भी एक वकील हैं और तमिलनाडू से ताल्लुक रखते हैं।
यह भी पढ़ें- रजत दलाल की पत्नी कौन हैं? बिग बॉस फेम कंटेस्टेंट ने की सीक्रेट वेडिंग, फोटोज पोस्ट करके फैंस को दिया सरप्राइज
View this post on Instagram
दिशा शर्मा की शादी में राजनीति और मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के सीएम पु्ष्कर सिंह धामी और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के अलावा, राजनाथ सिंह, एस जयशंकर, नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव और चिराग पासवान इस शादी का हिस्सा बने। बॉलीवुड से शाहरुख खान, सलमान खान, जया बच्चन, सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा, सोनू निगम, जैकी श्रॉफ और कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने इस शादी में शिरकत की और नए जोड़े को शुभकामनाएं दीं।
दिशा शर्मा की शादी के चर्चे फिलहाल हर जगह हैं और सोशल मीडिया पर इनकी वेडिंग की कई फोटोज और वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Rajat Sharma
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।