Fri Apr 17, 2026 | Updated 02:11 AM IST
Virushka wedding Italy security breach

जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी में घुस गया था अंजान शख्स, BMW से की थी एंट्री और फिर...

Virat Anushka Wedding Gatecrashed: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी साल 2017 में इटली में हुई थी। इनकी वेडिंग सेरेमनी को काफी प्राइवेट रखा गया था और सिक्योरिटी भी बहुत टाइट थी, लेकिन क्या आपको पता है कि इनकी शादी में एक शख्स बिना बुलाए घुस गया था और उसने महाराजा जैसे कपड़े पहने हुए थे।
Editorial
Updated:- 2026-04-16, 12:03 IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को मीडिया से छुपाकर रखा था और फिर साल 2017 में इटली में शादी की थी। इनकी शादी की डेट और वेन्यू से जुड़ी भी खास जानकारी उस वक्त सामने नहीं आई थी। दोनों ने इटली के टस्कनी में शादी की थी और इनकी शादी की मीडिया की नजरों से पूरी तरह बचाकर रखा गया था। शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। फिल्म इंडस्ट्री और खेल जगत से कोई सेलिब्रिटी इस शादी का हिस्सा नहीं बना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार और दोस्तों को मिलाकर कुल 40 लोग शादी का हिस्सा बने थे। इनकी वेडिंग में फोटोज क्लिक करना या फोन का इस्तेमाल करना भी बैन था, लेकिन क्या आपको पता है कि तगड़ी सिक्योरिटी के बीच भी एक शख्स इनकी शादी में चुपके से घुस गया था। इसका खुलासा सालों बाद इनकी शादी की सिक्योरिटी संभालने वाले फर्म के मालिक ने किया है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विराट-अनुष्का की शादी में घुस गया था अनजान शख्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

बड़े-बड़े सेलेब्स की शादी और हाई-प्रोफाइल इवेंट्स में कई बड़ी इवेंट कंपनीज सिक्योरिटी का जिम्मा संभालती हैं और ऐसी ही एक फर्म के मालिक यासिन खान हैं, जिनकी कंपनी ने विराट कोहली की शादी में सिक्योरिटी का ख्याल रखा था। उन्होंने हाल ही में एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बताया कि विराट कोहली की शादी में एक अनजान शख्स महाराजा के गेटअप में घुस गया था। वो शख्स BMW से उतरा था और उसके साथ दो बाउंसर्स थे। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी टीम के सुपरवाइजर को उन पर शक हुआ और फिर इसके बारे में टीम को बताया। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी में उस वक्त काफी नए लोग थे और क्योंकि वो शख्स BMW से उतरा था, इसलिए उसे आसानी से एंट्री मिल गई थी।

यह भी पढ़ें- क्या बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी करने जा रही हैं शादी? 44 की उम्र में इस बिजनेसमैन के साथ ले सकती हैं सात फेरे

विराट के मैनेजर ने खोली पोल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)


यासिन खान ने बताया कि जब हमें उस शख्स पर शक हुआ, तो उस शख्स से पूछताछ की गई और उसने खुद को एक हाई-प्रोफाइल शख्स का भतीजा बताया, जिसे शादी में इनवाइट किया गया था, लेकिन वो शादी में नहीं आ सका और उसकी जगह वो शख्स आया है। इसके बाद जब विराट कोहली के मैनेजर से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि जिस शख्स का वो नाम ले रहे हैं, उन्हें दिल्ली में होने वाले इनविटेशन का इनवाइट है, इटली की शादी का नहीं। इसके बाद उन्होंने उस शख्स के बास जाकर ये बात कही, तो वो गुस्से में वहां से चला गया।


यह भी पढ़ें- जब विराट कोहली संग अनुष्का शर्मा की सीक्रेट डेटिंग को लेकर सेलिब्रिटीज ने ली थी चुटकी, शरमाती हुई नजर आईं थीं एक्ट्रेस, शाहरुख खान से लेकर रणबीर कपूर तक का नाम है शामिल


विराट-अनुष्का की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Instaram/Virat Kohli, Anushka Sharma

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।