Sat Feb 21, 2026 | Updated 06:13 AM IST
herzindagi
Assi X Review

Assi Review: आपको अंदर तक हिलाकर रख देगी ये फिल्म, तापसी पन्नू और कनी कुश्रुति की दमदार एक्टिंग देखकर सीट नहीं छोड़ पाएंगी आप; टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें ये रिव्यू

Assi Movie Review: तापसी पन्नू की 'अस्सी' आज यानी 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 'अस्सी' को आप सिर्फ एक फिल्म नहीं कह सकते हैं, बल्कि ये समाज के उस काले सच को दिखाती हैं, जहां हर 20 मिनट में एक महिला का रेप हो रहा है, जहां रेप विक्टिम से किए जाने वाले सवाल उसके दर्द को और बढ़ा देते हैं और जहां इंसाफ की लड़ाई काफी लंबी है। अगर आप इसकी टिकट बुक करने की सोच रही हैं, तो पहले ये रिव्यू पढ़ लीजिए।
Editorial
Updated:- 2026-02-20, 11:15 IST

तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की जोड़ी एक बार फिर एक झकझोर कर रख देने वाली फिल्म के साथ वापसी कर चुकी है। ये फिल्म है 'अस्सी', जो आज यानी 20 फरवरी को थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था, तो सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे खूब प्यार दिया था और इसकी रिलीज का सभी को इंतजार था। अब फाइनली ये फिल्म बड़े परदे पर उतर चुकी है। ये एक हार्ड हिटिंग फिल्म है और इसकी कहानी या यूं कहें सच्चाई आपको अंदर तक छू लेती है। फिल्म में तापसी पन्नू ने एक वकील और कनी कुसरुति ने रेप विक्टिम का रोल प्ले किया है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने की प्लानिंग कर रही हैं, तो पहले ये ट्विटर रिव्यू और सोशल मीडिया रिएक्शन पढ़ लीजिए।

तापसी पन्नू और कनी कुसरुति ने की है शानदार एक्टिंग


इस फिल्म की कहानी तो दमदार है ही, लेकिन ऑडियंस ने तापसी पन्नू और कनी कुसरुति की एक्टिंग को फिल्म का एक्स फैक्टर बताया है। एक यूजर ने लिखा, "ये एक ऐसा कोर्टरूम ड्रामा है, जो आपके साथ रहता है। तापसी पन्नू और कनी कुसरुति की परफॉर्मेंस दमदार है।"

समाज के चेहरे पर तमाचा है 'अस्सी'


'अस्सी' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि समाज के चेहरे पर तमाचा है। इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया है कि कैसे हर 20 मिनट में एक महिला हमारे समाज में रेप का शिकार हो रही है। फिल्म आपको बांधकर रखती है और सच्चाई से दूर नहीं होने देती है।

यह भी पढ़ें- Assi Trailer Review: झकझोर कर रख देगा तापसी पन्नू की 'अस्सी' का ट्रेलर, कौन हैं कनी कुसरुति? जिनके किरदार की हर तरफ हो रही है चर्चा

क्या है क्रिटिक्स का कहना?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

फिल्म 'अस्सी' को ज्यादातर मूवी क्रिटिक्स ने भी अच्छे रिव्यूज दिए हैं। ये फिल्म परेशान करने वाली है यानी ये आप तक रेप विक्टिम की उस सच्चाई को पहुंचाती है, जिसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगी और आपकी रूह कांप जाएगी। रेप विक्टिम के साथ हो रहे बर्ताव का जो चेहरा ये फिल्म आपको दिखाती है, वो बेहद शर्मनाक है। 

'तुम मर्दों को भ्रम क्यों है कि गुस्सा सिर्फ तुम्हे आता है? औरत को इतना गुस्सा आता है कि दुनिया राख हो जाए बस हमको जलानी नहीं है।' सिर्फ ये एक नहीं, फिल्म में कई ऐसे डायलॉग्स हैं, जो बेहद दमदार हैं।

'अस्सी' फिल्म की क्या है कहानी?

'अस्सी' फिल्म की कहानी एक स्कूल टीचर परिमा( कनी कुश्रुति) से शुरू होती है। वो अपने पति विनय (जीशान अय्यूब) और बच्चे ध्रुव (अद्विक जायसवाल) के साथ अपनी जिंदगी बिता रही है। इसी बीच फेयरवेल पार्टी से लौटते वक्त कुछ लड़के उसे किडनैप कर लेते हैं और उसके साथ गैंगरेप करके उसे बुरी हालत में पटरी के पास फेंक देते हैं। इसके बाद वकील रावी (तापसी पन्नू) इंसाफ पाने की लड़ाई में उसका साथ देती है।

 


यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Trailer: 'मैं अपना धर्म नहीं बदलूंगी...', रोंगटे खड़े कर देगा 3 मिनट 7 सेकंड का ट्रेलर; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?


Assi फिल्म को जमकर तारीफें मिल रही हैं। ऐसे में आप अगर इस फिल्म को देखने की प्लानिंग कर रही हैं, तो अभी से टिकट बुक कर लीजिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।