herzindagi
image

Assi Trailer Review: झकझोर कर रख देगा तापसी पन्नू की 'अस्सी' का ट्रेलर, कौन हैं कनी कुसरुति? जिनके किरदार की हर तरफ हो रही है चर्चा

Assi Trailer: तापसी पन्नू की 'अस्सी' का ट्रेलर फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये ट्रेलर देखकर आप सिहर उठेंगी। इसमें कनी कुसरुति के किरदार की हर तरफ चर्चा में हो रही है। चलिए आप भी इस फिल्म के शानदार ट्रेलर पर नजर डाल लीजिए।    
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 12:39 IST

तापसी पन्नू की नई फिल्म 'अस्सी' के ट्रेलर ने रिलीज होते ही हर किसी को झकझोर दिया है। पूरे इंटरनेट पर इसकी चर्चा है और तारीफ हो रही है। इस फिल्म में तापसी पन्नू ने एक वकील का किरदार निभाया है, जो रेप सर्वाइवर को इंसाफ दिलाने की कोशिश करती हैं और उसके लिए किसी भी हद तक चली जाती हैं। 'अस्सी' को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है, जो इससे पहले 'मुल्क' और 'थप्पड़' जैसी फिल्में बना चुके हैं। अब तीसरी बार फिर वह तापसी के साथ लौटे हैं, पर समाज की एक ऐसी सच्चाई और कड़वी हकीकत लेकर, जिसके बारे में शायद ही कोई बात करता है। फिल्म 20 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म के बाद सभी लोग कनी कुसरुति के बारे में जानना चाह रहे हैं। फिल्म में उनके किरदार की काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने फिल्म में एक गैंगरेप पीड़िता का किरदार निभाया है। चलिए आप भी इस फिल्मे के ट्रेलर पर नजर डाल लीजिए।

तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' का ट्रेलर हुआ रिलीज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा तीसरी बार एक बेहतरीन फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। मुल्क और थप्पड़ के बाद इस बार ये दोनों फिल्म 'अस्सी' से ऑडियंस के बीच लौट रहे हैं। फिल्म 'अस्सी' का ट्रेलर झकझोर कर रख देने वाला है। फिल्म की कहानी, एक्टिंग, विजुअल्स और स्क्रीनप्ले सभी बेहतरीन है। फिल्म में तापसी एक वकील का रोल निभा रही हैं, जो एक गैंगरेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने की कोशिश कर रही हैं। फिल्म में रेप विक्टिम में दोषियों का चेहरा नहीं देखा है और वो उन्हें पहचान नहीं सकती है। ऐसे में उसे इंसाफ देने के बजाय उस पर ही सवाल खड़े कर दिए जाते हैं। रेप विक्टिम के केस में किस तरह की दिक्कतें आती हैं, ये इस ट्रेलर में काफी संजीदगी से दिखाया गया है। ट्रेलर काफी जबरदस्त और प्रॉमिसिंग है। बता दें कि ये फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस ट्रेलर के कमेंट बॉक्स में कई लोगों ने जिक्र किया है कि अगर ये फिल्म फ्लॉप हो गई, तो इसमें गलती ऑडियंस की होगी।

यह भी पढ़ें- Border 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई करने के बाद 'बॉर्डर 2' की ओटीटी रिलीज डेट हुई आउट, जानें कब और कहां देख सकेंगी?

फिल्म 'अस्सी' में कनी कुसरुति के किरदार की हो रही है चर्चा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kani Kusruti (@kantari_kanmani)

तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' में कनी कुसरुति के किरदार की काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने फिल्म में एक रेप विक्टिम का किरदार निभाया है। उन्होंने इस किरदार को इतने बेहतर तरीके से निभाया है कि उनकी हर जगह तारीफ हो रही है। बता दें कि कनी को फिल्मी दुनिया में लंबा वक्त हो गया है। उन्होंने कई मलयालम फिल्मों में काम किया है और कई बड़े अवॉर्ड्स भी वो अपने नाम कर चुकी हैं।

 यह भी पढ़ें- Ikka Release Date: अब कोर्टरूम में गूंजेगी सनी देओल की हुंकार, अक्षय खन्ना संग 'इक्का' में आएंगे नजर; जानें ओटीटी पर कब होगी रिलीज?


Assi का Trailer बहुत शानदार है, ऐसे में फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।