Wed Apr 15, 2026 | Updated 04:02 AM IST
 Assi movie where to watch online

Assi OTT Release: तापसी पन्नू की 'अस्सी' ओटीटी रिलीज के लिए तैयार, जानें कब और कहां देख पाएंगी ये फिल्म?

Assi OTT Release Date Revealed:तापसी पन्नू की 'अस्सी' की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। तापसी पन्नू की इस कोर्टरूम ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर खास अच्छी कमाई नहीं की थी। अब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आउट होने के लिए भी तैयार है।
Editorial
Updated:- 2026-04-14, 17:42 IST

तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' 20 फरवरी, 2026 को थियेटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म में तापसी पन्नू ने एक वकील का किरदार निभाया था, जो एक रेप सर्वाइवर को न्याय दिलाने की कोशिश कर रही है। कनी कुसरुति एक रेप विक्टमि के किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया था। फैंस को तापसी और अनुभव सिन्हा की जोड़ी ने काफी उम्मीद थी, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। फिल्म को क्रिटिक्स से खूब तारीफ मिली थी, लेकिन टिकट खिड़की पर इसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। हालांकि, फैंस को इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार था। ऐसे में अब तापसी पन्नू की इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। चलिए आपको बताते हैं कि ओटीटी पर ये फिल्म कब और कहां रिलीज होगी?

तापसी पन्नू की 'अस्सी' की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'अस्सी', 17 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर रिलीज होगी। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से इसकी ऑफिशियल ओटीटी स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान नहीं किया गया है। कई रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म अप्रैल के आखिर में ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं की थी। हालांकि, फिल्म का मुद्दा, कहानी और किरदारों की एक्टिंग झकझोर कर रख देने वाली थी।

यह भी पढ़ें- Assi Trailer Review: झकझोर कर रख देगा तापसी पन्नू की 'अस्सी' का ट्रेलर, कौन हैं कनी कुसरुति? जिनके किरदार की हर तरफ हो रही है चर्चा

'अस्सी' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की थी कितनी कमाई?

तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अस्सी' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। फिल्म लगभग 40 करोड़ के बजट में बनी थी और सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 10.47 करोड़ और वर्ल्वलाइड लगभग 15 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में ये फिल्म अपने बजट से आधी कमाई भी नहीं कर पाई थी और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।

क्या है फिल्म 'अस्सी' की कहानी?


'अस्सी' फिल्म की कहानी रोंगटे खड़े करने वाली है। इसकी कहानी एक स्कूल टीचर परिमा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार फिल्म में कनी कुसरुति ने निभाया है। परिमा का पांच लोग गैंगरेप करते हैं और फिर कैसे उसे न्याय के लिए सिस्टम से लड़ना पड़ता है और कैसे वकील रावी यानी तापसी पन्नू उसका साथ देती है, ये फिल्म में दिखाया गया है।


यह भी पढ़ें- Assi Review: आपको अंदर तक हिलाकर रख देगी ये फिल्म, तापसी पन्नू और कनी कुश्रुति की दमदार एक्टिंग देखकर सीट नहीं छोड़ पाएंगी आप; टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें ये रिव्यू

Assi फिल्म के ओटीटी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में ये इंतजार अब खत्म होने वाला है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।