Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:18 PM IST
herzindagi
NASA Artemis II mission lunching date

Artemis II मिशन क्या है, जिसके जरिए लोगों के चांद पर भेजे जा रहे हैं नाम? जानें कब होगा लॉन्च

What is NASA Artemis II Mission: नासा अपने Artemis II मिशन के जरिए आम लोगों को साल 2026 में चांद तक अपना नाम भेजने के लिए फ्री में मौका दिया था, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 21 जनवरी थी। चलिए जानते हैं क्या है यह मिशन और लॉन्च होने की तारीख क्या है?
Editorial
Updated:- 2026-02-10, 12:50 IST

NASA Artemis II Mission Lunch Date:अक्सर हम चांद-तारों को देखकर कल्पनाओं में खो जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपका नाम सचमुच चांद की सतह पर पहुंच सकता है? इसके अलावा अगर कोई आपसे कहें कि आप अपना नाम चांद पर लिख सकती हैं, तो यकीनन यह भरोसा न करने जैसा लगेगा, लेकिन यह सच है। अब आप चांद तक अपना नाम भेज सकती थी और वह भी एकदम फ्री। अमेरिकी एजेंसी NASA अपने Artemis II मिशन के जरिए आम लोगों को अंतरिक्ष से जुड़ने का मौका दे रही है। इसके तहत एक मेमोरी चिप या डिजिटल माध्यम से लाखों लोगों के नाम चंद्रमा पर भेजती है। चलिए जानते हैं क्या है यह मिशन

क्या है आर्टेमिस II मिशन?

NASA Artemis II mission kya hai

Artemis II (आर्टेमिस II) नासा का एक मिशन है, जो करीब 50 साल बाद इंसानों को फिर से चंद्रमा के करीब ले जाने की तैयारी कर रहा है। यह नासा के आर्टेमिस प्रोग्राम का दूसरा चरण है, जहां आर्टेमिस I एक मानवरहित मिशन था, वहीं आर्टेमिस II में पहली बार चार अंतरिक्ष यात्री ओरियन (Orion) स्पेसक्राफ्ट में सवार होकर चांद की परिक्रमा करेंगा। इस मिशन का उद्देश्य यह चेक करना है कि क्या ओरियन जहाज के लाइफ सपोर्ट सिस्टम और अन्य तकनीकें गहरे अंतरिक्ष में इंसानों के लिए सुरक्षित हैं। यह मिशन भविष्य में चंद्रमा की सतह पर इंसानों को उतारने और मंगल ग्रह तक पहुंचने की दिशा में एक बड़ी सीढ़ी माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- सुनीता विलियम्स जैसे एस्ट्रोनॉट्स स्पेस में जाते वक्त हमेशा सफेद और ऑरेंज कलर का सूट ही क्यों पहनते हैं? आपको हैरान कर देगा रंगो का यह गणित

चांद पर कैसे भेजे जा रहे हैं नाम?

नासा ने इस मिशन को पूरी दुनिया के लिए यादगार बनाने के लिए Send Your Name with Artemis II अभियान चलाया था। इन सभी नामों को एक छोटी SD कार्ड मेमोरी चिप में डिजिटल रूप में स्टोर किया जाता है। यह मेमोरी चिप ओरियन स्पेसक्राफ्ट के अंदर रखी जाएगी। जब एस्ट्रोनॉट चांद का चक्कर लगाएंगे, तो उनके साथ लाखों लोगों के नाम भी उस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनेंगे। इसके लिए नाम दर्ज करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2026 रखी गई थी। अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग इसमें अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।

आर्टेमिस II मिशन कब से हो रहा है शुरू?

nasa artemis ii kab se shuru hoga

आर्टेमिस II मिशन के लॉन्च को लेकर नासा के की ऑफिशियल अपडेट के अनुसार पहले नासा इस मिशन को फरवरी 2026 में लॉन्च करने की योजना बना रहा था, लेकिन लिक्विड हाइड्रोजन लीक की समस्या के कारण अब इसे मार्च 2026 में लॉन्च किया जाऐगा है। यह मिशन फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39B से रवाना होगा।

इसे भी पढ़ें- एक स्पेस स्टेशन बनाने में कितना आता है खर्च? क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Shutterstock, nasa official website

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।