
सुनीता विलियम्स स्पेस में लंबा वक्त बिताकर धरती पर वापिस लौट चुकी हैं। स्पेस की दुनिया रहस्यों से भरी है और इन रहस्यों को जानने, एस्ट्रोनॉट्स अलग-अलग मिशन पर स्पेस में जाते रहते हैं। आपने फोटोज या वीडियोज में सुनीता विलियम्स जैसे एस्ट्रोनॉट्स को अक्सर सफेद रंग के स्पेस सूट में ही देखा होगा। कभी-कभार एस्ट्रोनॉट्स ऑरेंज रंग के सूट में भी नजर आते हैं। क्या आपको इसके पीछे की वजह पता है? अगर आपको लगता है कि यह बस यूं ही है, तो जान लीजिए कि इसके पीछे रंगों का एक खास गणित है। चलिए, इसे समझते हैं।

जब भी कोई एस्ट्रोनॉट किसी मिशन के लिए स्पेस में जाता है, तो उसके कपड़ों, वजन, हेल्थ, खान-पान और स्पेसक्रॉफ्ट से जुड़ी हर चीज पर बारीकी से काम किया जाता है। एस्ट्रोनॉट्स आमौतर पर व्हाइट कलर का स्पेस सूट पहनते हैं। इसे एक्स्ट्रा विहाइकुलर एक्टिविटी सूट कहा जाता है। दरअसल, इसके पीछे एक खास कारण है। सफेद रंग का स्पेस सूट, स्पेस के काले वातावरण में आसानी से दिखाई देता है और सूरज के तेज प्रकाश को रिफ्लेक्ट करता है। स्पेस में धरती की तुलना में एस्ट्रोनॉट सूरज के काफी करीब होते हैं। ऐसे में उसकी गर्मी से बचने के लिए भी सफेद सूट पहना जाता है। इस सूट में वॉटर कूलिंग सिस्टम होता है, जिसकी मदद से एस्ट्रोनॉट्स स्पेस में सर्वाइव कर पाते हैं। इसके अंदर एक ड्रिंक बैग भी होता है, जो पानी से भरा होता है। इसे खासतौर पर स्पेस वॉक के लिए डिजाइन किया जाता है। कई बार एस्ट्रोनॉट्स ऑरेंज कलर का सूट भी पहनते हैं। इसे लॉन्चिंग के समय पहना जाता है। इसे एडवांस क्रू एस्केप सूट या एंट्री सूट कहा जाता है। यह स्पेस क्रॉफ्ट की लैडिंग और टेकऑफ के समय एक्सीडेंट से बचाता है।

एस्ट्रोनॉट्स के रॉकेट का रंग भी एक खास वजह से सफेद होता है। दरअसल, सफेद रंग, रॉकेट को गर्म होने से बचाता है और सूरज के रेडिएशन के संपर्क में आने पर यह ज्यादा गर्म न हो, इसलिए इसका रंग सफेद रखा जाता है।
यह भी पढ़ें- क्या आपने कभी सोचा है कि फीमेल एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस में पीरियड्स आते हैं? अगर आते हैं तो वे क्या करती हैं?
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Twitter/Nasa
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।