
Assembly Elections 2026 In 5 States: इन दिनों देश में एक बार फिर चुनावी माहौल बन गया है। आने वाले समय में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, वेस्ट बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले Assembly Elections 2026 की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। असम, पुडुचेरी और केरल में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी, तो वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा।
वेस्ट बंगाल की बात करें तो यहां 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। ऐसे में कई लोगों के मन में एक सवाल उठ रहा है कि अगर उनके पास वोटर कार्ड है, लेकिन नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, तो क्या वे वोट डाल पाएंगी? ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आप क्या कर सकती हैं?
-1773729199210.jpg)
अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, तो सबसे पहले आपको ये समझना होगा कि जब चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाता है तो उसके बाद नियम थोड़े सख्त हो जाते हैं। ऐसे में जब चुनाव की घोषणा हो जाती है और फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो जाती है, तो आमतौर पर नए नाम को नहीं जोड़ा जाता है। ऐसे में जिन लोगों का वोटर लिस्ट में नाम है, वही लोग वोट दे सकते हैं।
अगर आपने पहले ही नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर दिया है और आपका बस वेरिफिकेशन ही बाकी है, तो आपका नाम लिस्ट में शामिल हो सकता है। इसलिए अगर आपने समय रहते फॉर्म भर दिया है, तो आपका नाम लिस्ट में शामिल हो सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या Voter List में आपका नाम कट गया है? ऑनलाइन ऐसे करें चेक, वरना नहीं डाल पाएंगे वोट
अगर आप वोट डालना चाहती हैं, तो कुछ जरूरी काम समय रहते कर लेने चाहिए।
अगर आप घर बैठे अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक करना चाहती हैं तो चुनाव आयोग की वेबसाइट या मतदाता पोर्टल के ज़रिये पता लगा सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो अपने पास के निर्वाचन कार्यालय में जाकर भी जानकारी ले सकती हैं।
यह भी पढ़ें- वोट डालने से पहले ऐसे पता करें अपना पोलिंग बूथ, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका
तो अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, तो आप वोट नहीं डाल पाएंगी। इसलिए चुनाव से पहले अपना नाम जरूर चेक करें और अगर जरूरत हो, तो समय रहते जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लें। इससे आप बिना किसी परेशानी के अपने वोट का अधिकार इस्तेमाल कर पाएंगी।
यह भी पढ़ें- कहीं कोई और तो नहीं डाल रहा आपके नाम पर वोट? जानने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।