
Libra Horoscope Today, 20 January 2026: 20 जनवरी 2026, आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। तुला राशि के जातकों विशेषकर महिलाओं के लिए आज का दिन मानसिक प्रसन्नता और क्रिएटिविटी का है। आज चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशिमें प्रवेश कर चुके हैं, जहाँ आपके राशि स्वामी शुक्र पहले से मौजूद हैं। चंद्र-शुक्र की यह युति आपके व्यक्तित्व में निखार लगाएगी। आज आप खुद को बहुत हल्का और एनर्जेटिक महसूस करेंगी। आज का दिन दिल की सुनने और अपनी हॉबीज को समय देने का है। आज आपको संतान या शिक्षा से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।।
तुला राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन रिश्तों में मिठास लाने वाला है। पांचवें भाव में शुक्र और चंद्रमा का मिलन लव लाइफ में गजब का अट्रैक्सन पैदा कर रहा है। अगर आप किसी से नाराज थीं, तो आज वो नाराजगी दूर हो जाएगी। विवाहित महिलाओं को आज संतान की तरफ से कोई बड़ी उपलब्धि सुनने को मिल सकती है, जिससे मन गर्व से भर जाएगा। आज शाम को पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डिनर या मूवी का प्लान बन सकता है। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन किसी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए बेहद शुभ है।
उपाय: आज अपने माथे और कंठ पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
तुला राशि की महिलाओं को आज हार्ड वर्क से ज्यादा स्मार्ट वर्क पर ध्यान देना होगा। पांचवां भाव बुद्धि का होता है, इसलिए आज आप अपनी चतुराई से जटिल से जटिल काम भी आसानी से निपटा लेंगी। जो महिलाएं शिक्षा, मीडिया, फैशन या लेखन के क्षेत्र में हैं, उनके लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। चौथे भाव में बैठा उच्च का मंगल आपको प्रॉपर्टी डीलिंग या वर्क फ्रॉम होम में लाभ दिलाएगा। आज ऑफिस में आपके क्रिएटिव आइडियाज की बॉस भी तारीफ करेंगे। आज किसी नए प्रोजेक्ट की प्लानिंग करने के लिए दिन उत्तम है।
उपाय: आज हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक दिखाएं।

आर्थिक दृष्टि से तुला राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन आकस्मिक लाभ का है। शेयर मार्केट , पुराने इन्वेस्ट से आज आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आज आप अपने बच्चों के खिलौनों, पढ़ाई या अपने किसी हॉबी को पूरा करने पर दिल खोलकर खर्च करेंगी। आज का दिन लक्ष्मी जी की कृपा पाने का है, इसलिए आज की गई कोई भी बिजेनस डील भविष्य में फायदा देगी। मनोरंजन पर खर्च करते समय अपने बजट का भी थोड़ा ख्याल रखें।
उपाय: आज अपने पर्स में एक इलायची और चांदी का सिक्का साथ रखें।
तुला राशि की महिलाओं को आज पेट और डाइजेशन सिस्टम का थोड़ा ध्यान रखना होगा। पांचवां भाव पेट का कारक है, इसलिए आज बाहर का मसालेदार खाना एसिडिटी या गैस की समस्या दे सकता है। आज हल्का और सात्विक भोजन ही करें। सूर्य-मंगल का प्रभाव अभी भी बना हुआ है, इसलिए बीपी या गुस्से पर नियंत्रण रखें। आज मन को शांत रखने के लिए सुबह थोड़ी देर प्राणायाम करना बहुत फायदेमंद रहेगा।
उपाय: आज रात को सोने से पहले तांबे के लोटे में रखा पानी पिएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।