Sun Feb 15, 2026 | Updated 02:41 PM IST
herzindagi
How much does the space station cost

एक स्पेस स्टेशन बनाने में कितना आता है खर्च? क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब

How much does the space station cost: बहुत से लोगों को लगता है कि स्पेस स्टेशन अंतरिक्ष में ही बनाए जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। क्या आपको पता है कि स्पेस स्टेशन को बनाने में कितना खर्च आता है? आइए जानें, एक स्पेस स्टेशन बनाने में कितना खर्च आता है? 
Editorial
Updated:- 2025-04-15, 13:18 IST

How much does it cost NASA to build a spaceship: इन दिनों भारत भी अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाने की तैयारी कर रहा है। केंद्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री ने एक इवेंट के दौरान बताया था कि भारत साल 2040 तक चांद पर अपना अंतरिक्ष यात्री भेजने की कोशिश में लगा है। वहीं, साल 2035 तक भारत अपना खुद का स्पेस स्टेशन खड़ा कर लेगा। ऐसे में सभी में मन में यह सवाल है कि एक स्पेस स्टेशन को तैयार करने में कितना वक्त लगता है। स्पेस स्टेशन हवा में लटका रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे बनाने में कितना खर्च आता है। आइए जानें, स्पेस स्टेशन बनाने में कितना खर्च लगता है?

यह भी देखें- अंतरिक्ष स्टेशन में किस तरह खाया जाता है खाना? यहां जानें तैयार करने की व्यवस्था

स्पेस स्टेशन कैसे बनता है?

How does the space station stay suspended in the air

बहुत से लोगों को लगता है कि स्पेस स्टेशन को अंतरिक्ष में जाकर ही तैयार किया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। इसे पृथ्वी पर ही तैयार किया जाता है। इसके अलग-अलग पार्ट्स के धरती पर तैयार करके अंतरिक्ष में ले जाया जाता है। इसके पार्ट्स को रॉकेट अंतरिक्ष में ले जाकर अंतरिक्ष यात्री खुद जोड़ते हैं। यह एक बहुत ही जटिल प्रक्रिया है। ऐसे में अंतरिक्ष यात्रियों को इसके लिए बहुत अच्छे से तैयारी करनी पड़ती है। उनके लिए स्पेशल स्पेस सूट भी तैयार किए जाते हैं। जब इसके सभी पार्ट्स को सही से असेंबल कर दिया जाता है, तब यह अंतरिक्ष यात्रियों को लिए पूरी तरह से तैयार हो जाता है।

स्पेस स्टेशन बनाने में कितना खर्च आता है? 

स्पेस स्टेशन बनाने में बहुत ही मोटा खर्च आता है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के निर्माण के लिए कनाडा, यूरोप, जापान, अमेरिका और रूस ने मिलकर काम किया है। यूरोपियन स्पेस एजेंसी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे बनाने में करीब 100 बिलियन यूरो का खर्च आया है। साथ ही एक स्पेस स्टेशन को तैयार करने में भी काफी वक्त लगता है। स्पेस डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ISS का निर्माण साल 1998 में शुरू हुआ था और इसे बनाने का काम साल 2011 में पूरा हुआ। इससे यह समझना मुश्किल नहीं है कि एक स्पेस स्टेशन को बनाने में कई साल लग सकते हैं। इसका साइज किसी फुटबॉल मैदान जितना होता है। 

स्पेस स्टेशन हवा में कैसे लटका रहता है? 

How is a space station built

आपने देखा होगा कि स्पेस स्टेशन हमेशा हवा में ही लटके रहते हैं। असल में ये हवा में लटके नहीं होते, बल्कि ये धरती का चक्कर लगा रहे होते हैं। धरती के गुरुत्वाकर्षण बल से बचाव के लिए  स्पेस स्टेशन हाई विलोसिटी यानि उच्च वेग से आगे बढ़ते चले जाते हैं। इसी कारण ये धरती पर गिरने से रुके रहते हैं। 

यह भी देखें- क्या होता है स्पेस स्टेशन? जानिए इसमें एस्ट्रोनॉट्स ज्यादा से ज्यादा कितने दिनों तक रह सकते हैं

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Her Zindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।