
How Do Astronauts Go To Sleep In Space: सुनिता विलियम्स 9 महीनों के लंबे वक्त के बाद एक बार फिर से धरती पर सुरक्षित लौट आई हैं। दुनियाभर में उनके लौटने से खुशी की लहर है। एक एस्ट्रोनॉट्स होना आसान नहीं है। स्पेस को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल आते हैं। लोग स्पेस के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। सुनीता विलियम्स जब से धरती पर वापिस लौटी हैं, तब से लोगों के मन में कई सवाल घूम रहे हैं।
सुनीता विलियम्स इतने महीनों तक स्पेस में कैसे रहीं, उन्होंने खाना कैसे खाया, वह सोती कैसे थीं? इस तरह के कितने ही प्रश्न इस वक्त लोग गूगल पर सर्च कर रहे हैं। इसी तरह से लोगों के मन में यह सवाल जाग रहा है कि स्पेस स्टेशन में गुरुत्वाकर्षण नहीं होता, हर चीज उड़ती ही रहती है, तो सुनिता विलियम्स जैसे एस्ट्रोनॉट्स स्पेस में सोते कैसे हैं? इसके बारे में सुनीता विलियम्स अपने एक वीडियो में बता चुकी हैं। आइए जानें, स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स कैसे सोते हैं?
यह भी देखें- अंतरिक्ष में फंसी हैं सुनीता विलियम्स, जानिए NASA के पास है कितना समय

सुनीता विलियम्स जब से धरती पर वापस लौटी हैं, तब से उनके पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्पेस स्टेशन में नजर आती हैं और सुनीता बताती हैं कि वह कैसे स्पेस में सोते हैं?
सुनीता विलियम्स ने अपने एक वीडियो में खुद बताया था कि लोग अक्सर उनसे पूछते हैं कि वह स्पेस में सोती कैसे हैं। इसका जवाब सुनीता विलियम्स ने अपने वीडियो के जरिए दिया था। अगर आप सोच रहे हैं कि स्पेस में लेटकर ही आप सो सकते हैं, तो आप गलत हैं। दरअसल, स्पेस में ग्रैविटी नहीं होती है, ऐसे में आप लेटने पर हवा में ही लटके रह जाएंगे। ऐसे में आपको जमीन या बेड जैसा सपोर्ट नहीं मिलेगा। ऐसे में स्पेस में सोने के लिए स्लीप स्टेशन बनाए जाते हैं। इसके अंदर स्लीपिंग बैग होते हैं। सुनीता ने अपने वीडियो में स्लीपिंग बैग और सोने का पूरा तरीका दिखाया था।

सुनीता विलियम्स ने वीडियो में अपना पूरा स्लीप स्टेशन दिखाया था। उन्होंने वीडियो में बताया कि स्लीप स्टेशन फोन बूथ जैसे होते हैं। इस एरिया में आप हवा में कम उड़ते हैं और आराम से सो सकते हैं। सुनीता ने बताया कि स्लीप स्टेशन में वो किताबें, एक लैपटॉप और कपड़े भी रखती हैं।
यह भी देखें- सुनीता विलियम्स को रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन मिलेगी? जवाब जानकर रह जाएंगे हैरान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:her zindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।