सुनीता विलियम्स को रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन मिलेगी? जवाब जानकर रह जाएंगे हैरान

Nasa Pension Policy: जब से सुनीता विलियम्स स्पेस से धरती पर वापस लौटी हैं, सभी के मन में कई सवाल हैं। अब लोगों को ये जानने की इच्छा है कि आखिर नासा सुनीत विलियम्स को उनके रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन देगा? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-03-20, 11:56 IST
Nasa Pension Policy

How Much Pension Will Sunita Williams Get After Retirement: बीते साल जून में नासा ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को 8 दिनों के मिशन पर स्पेस स्टेशन ISS भेजा था। बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के जरिए दोनों स्पेस में तो पहुंच गए थे, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से दोनों 9 महीनों तक स्पेस में ही फंसे रह गए। दोनों की धरती पर अब वापसी हो चुकी है। फिलहाल दोनों को ही करीब 45 दिनों तक नासा की निगरानी में रखा जाएगा। ऐसा इसलिए ताकी उनकी हेल्थ का खास ख्याल रखा जा सके।

सुनीता विलियम्स इससे पहले भी अपने काम से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। उन्होंने कई बार स्पेस की यात्रा की है। इस पूरे मामले की बीच सभी के मन में अब यह सवाल है कि आखिर सुनीता विलियम्स को रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा एक एस्ट्रोनॉट्स को क्या-क्या सुविधाएं दी जाती हैं। आइए जानें, सुनीता विलियम्स को रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन मिलेगी?

सुनीता विलियम्स की सैलरी कितनी है?

What is Sunita Williams salary

सुनीता विलियम्स कई बार अंतरिक्ष में जा चुकी हैं। सभी के मन में यह सवाल है कि आखिर नासा सुनीता विलियम्स को कितनी सैलरी देता है और उनकी नेटवर्थ कितनी है? इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनीता विलियम्स को जीएस -15 वेतन ग्रेड के तहत सैलरी मिलती है। उनकी अनुमानित वार्षिक सैलरी लगभग $ 152,258 यानी कि करीब 1 करोड़ 26 लाख रुपये है। सुनीता नासा की GS-15 कैटेगरी में आती हैं। यह नासा का सबसे हाई लेवल का स्ट्रेनॉट-पे ग्रेड है। सैलरी के अलावा नासा उन्हें कई तरह की अन्य सुविधाएं भी देता है।

रिटायरमेंट के बाद सुनीता विलियम्स को पेंशन कितनी मिलेगी?

नासा अपने रिटायर्ड एंप्लाइज को रिटायरमेंट पेंशन भी देता है। दूसरे फेडरल सिविल कर्मचारियों की ही तरह नासा के एंप्लाइज को भी फेडरल एंप्लाइज रिटायरमेंट सिस्टम के तहत पेंशन, सोशल सिक्योरिटी और थ्रिफ्ट सेविंग प्लान जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं। पेंशन प्लान के तहत उन्हें रिटायरमेंट के तहत हर महीने सैलरी दी जाएगी। उनकी पेंशन उनके एक्सपीरियंस पर निर्भर करती है। इसके अलावा, उनकी औसत सैलरी पर भी उनकी पेंशन निर्भर करती है।

एस्ट्रोनॉट्स को मिलती है ये सुविधाएं

Astronauts get these facilities

एक एस्ट्रोनॉट्स को सोशल सिक्योरिटी के तहत भी कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। उन्हें कई सेविंग्स प्लान भी दिए जाते हैं। रिटायरमेंट प्लान के साथ ही नासा के पूर्व कर्मचारियों को हेल्थ इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस भी दिया जाता है।

यह भी देखें- सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में 9 महीने क्या-क्या खाया और किन परेशानियों का किया सामना? यहां जानें पूरी डिटेल्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:her zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP