
अरावली हिल्स पर चल रहे विवाद के बारे में आप जानते ही होंगे। हाल ही, में सुप्रीम कोर्ट ने 100 मीटर से कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खनन की अनुमति दे दी है। ऐसे में अरावली की पहाड़ियों पर खतरा मंडरा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इसके लिए चिंता जता रहे हैं, लेकिन इसके साथ-साथ कई लोग अरावली की पहाड़ियों के बारे में सर्च भी कर रहे हैं। लोग उन अरावली की पहाड़ियों में इस वीकेंड घूमने का प्लान कर रहे हैं, जो खूबसूरती के लिए सबसे खास मानी जाती है। कई लोग ऐसे हैं, जो घूमने जा रहे हैं और उन्हें पता ही नहीं है कि यह अरावली की पहाड़ियों में आते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन पहाड़ी जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
यह राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित है। राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई लगभग 1,220 मीटर है। यह रेगिस्तान के बीच ठंडी वादियों का तोहफा माना जाता है। यहां ठंडा और सुहावना मौसम रहता है। यहां आप हरियाली, झीलें और पहाड़ का नजारा देखने जा सकती हैं। यह कपल, फैमिली और सोलो ट्रैवल के लिए बेस्ट है।
इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे लोग ध्यान दें, प्रशासन की इन गाइडलाइन को फॉलो नहीं किया तो लौटा दिए जाओगे वापस
यह राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित है। अरावली पर्वतमाला के बीच बसा बसा हुए किला है। कुंभलगढ़ को दुनिया भर में इसकी विशाल दीवार के लिए जाना जाता है। किले की दीवार लगभग 36 किमी लंबी है। इसका नाम यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल है। यह राजस्थान में ऊंचाई पर बना एक खूबसूरत महल है।
इसे भी पढ़ें- मसूरी-ऋषिकेश से लेकर नैनीताल जाने वाले ध्यान दें! करना पड़ सकता है यह जरूरी काम, वरना नहीं मिलेगी एंट्री
यह राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है। यह अरावली की पहाड़ियों में फैला हुए फेमस रिजर्व पार्क है। अलवर शहर से दूरी लगभग 35 किमी है। दिल्ली से दूरी लगभग 200 किमी है। इस पार्क को रॉयल बंगाल टाइगर के लिए जाना जाता है। यहां आप जीप सफारी का आनंद ले सकती हैं।
इसके अलावा अरावली की पहाड़ियां भारत में 4 राज्यों से होकर गुजरती हैं। इसमें दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान शामिल है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।