समर वेकेशन के लिए लोग अक्सर ठंडी जगह जाना पसंद करते हैं। गर्मियों के दिनों में लोग हिमाचल और उत्तराखंड जैसी जगह जाना अधिक पसंद करते हैं। वहीं अधिकतर लोगों का मानना है कि राजस्थान घूमने के लिए सर्दियों का मौसम बेस्ट होता है, इसी वजह से गर्मियों के मौसम में लोग राजस्थान जाना छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं राजस्थान में ऐसे कई हिल्स स्टेशन है जहां आप गर्मियों के मौसम में भी जा सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको राजस्थान के हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे जहां आप तपती गर्मी में भी जा सकते हैं। आइए देखते हैं राजस्थान की पहाड़ी जगह जहां आप गर्मी से बच सकते हैं।
माउंट आबू को राजस्थान का मसूरी कहा जाता है। यह हिल स्टेशन अपने खूबसूरत पहाड़ के लिए फेमस है। यहां की हरी-भरी पहाड़ियां और झील गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट हिल स्टेशन में एक से है। माउंट आबू अरावली की पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां कई ऐतिहासिक मंदिर और वास्तुकला है जो आपको अपना दीवाना बना देगा। यहां आप नक्की झील पर बोटिंग एन्जॉय कर सकते हैं। इसके अलावा आप माउंट आबू नेशनल पार्क भी देख सकते हैं। माउट आबू का दिलवाड़ा मंदिर अपनी खूबसूरत और जटिल नक्काशी के लिए जाना जाता है।
गुरु शिखर को गुरु की चोटी भी कहा जाता है। इस चोटी से आप खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। यह शिखर भी माउंट आबू हिल स्टेशन के पास ही। इसे दत्तात्रेय के नाम पर रखा गया है। जो एक बार भिक्षु के रूप में इस पहाड़ी पर रहने आए थे। अगर आप भीड़-भाड़ से अलग शांति में कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतर हिल स्टेशन है। यहां आप दत्तात्रेय मंदिर के दर्शन भी सकते हैं। इसके अलावा आप यहां ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैं। टेस्टी नाश्ते और सुबह की ट्रैकिंग का लुफ्त उठाने के लिए आप गुरु शिखर को अपनी वेकेशन लिस्ट में शामिल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ेंःराजस्थान के इन 3 ऑफबीट ट्रेवल डेस्टिनेशन्स को विजिट करना है बेहद एक्साइटिंग
रणकपुर अरावली रेंज में बसा एक गांव है। यह हिल स्टेशन अपने हरे भरे जंगल और खूबसूरत आर्ट के लिए जाना जाता है। रणकपुर गांव राजस्थान के बड़े शहरों में वीकेंड मनाने से ज्यादा अच्छा माना जाता है। यह जगह राजस्थान की ठंडी और शांत जगह है जो आपके वेकेशन को बेस्ट बना देगी। रणकपुर में आपको जैन के खूबसूरत मंदिर देखने को मिलेंगे। इसके अलावा आप यहां कुम्भलगढ़ किला और स्वर्ण जैन मंदिर भी घूम सकते हैं। वेकेशन को मजेदार बनाने के लिए आप कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में सफारी कर सकते हैं। (राजस्थान के फेमस फोर्ट)
इसे जरूर पढ़ेंःभानगढ़ क्यों है उत्तर-भारत की सबसे बड़ी डरावनी जगह, जानिए
राजस्थान की पहाड़ी पर स्थित सज्जनगढ़ पैलेस अपनी खूबसूरती के लिए राजस्थान ही नहीं देशभर में जाना जाता है। तपती गर्मियों में आप इस पैलेस में वेकेशन के लिए जा सकते हैं। यहां कई झीले हैं जहां आप बोटिंग का लुफ्त उठा सकते हैं। इस पैलेस का निर्माण सज्जन सिंह ने करवाया था। लेकिन उनके आकस्मिक निधन के बाद काम रूक गया था। इसके बाद फिर महाराणा फतेह सिंह ने शुरू किया। लगभग 10 साल बाद यह पैलेस बनकर तैयार हुआ। इस पैलेस से आप उदयपुर में सनसेट और सनराइज देख सकते हैं। (राजस्थान के बेस्ट हिल स्टेशन)
अरावली रेंज में बसा अचलगढ़ हिल राजस्थान के बेस्ट हिल स्टेशनों में से एक है। यह भी माउंट आबू से लगभग 11 किमी की दूरी पर है। हरियाली से घिरा अचलगढ़ हिल स्टेशन की खूबसूरती देख आपको शांति मिलेगी। अचलगढ़ की चोटी से आप माउंट आबू शहर की खूबसूरती का नजारा देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां अचलगढ़ का किला भी घूम सकते है। झील और अचलेश्वर मंदिर जाना न भूलें।
इस समर वेकेशन आप राजस्थान की इन ठंडी जगह पर घूमने जा सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।