herzindagi
explore places to november

नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर 

अगर आप नवंबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन आपको कोई जगह समझ नहीं आ रही है, तो यह लेख आपके काम आ सकता है।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2021-10-25, 12:53 IST

भारत में कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जिन्हें गर्मियों के मौसम में नहीं घूमा जा सकता है जैसे राजस्थान, गुजरात आदि। गर्मियों के मौसम में यहां की गर्म हवाएं आपका पूरा मज़ा किरकिरा कर सकती हैं। हालांकि, कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां घूमने का मज़ा हल्की सर्द हवाओं यानि हल्की सर्दियों में आता है जैसे भारत के पश्चिमी क्षेत्र के इलाके। इसलिए भारत में घूमने का असली मज़ा तब आता है जब वेदर एकदम परफेक्ट हो।

गर्मियों के अंत के साथ नवंबर का महीना शुरू होता है। इस महीने में ना तो गर्मी होती है ना अधिक ठंड, इसलिए यह घूमने के लिए एकदम परफेक्ट वेदर या महीना है। अगर आप भी नवंबर में छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज हम इस आर्टिकल में आपको भारत के कुछ ऐसे खास और शानदार जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपनी नवंबर की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं..

माउंट आबू

mount abu in hindi

भारत में वैसे तो नवंबर में घूमने लायक बहुत सारी जगहें हैं, जहां आप अपने परिवार वालों, दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन हम आपको सलाह देंगे कि आप माउंट आबू घूमने जरूर जाएं। क्योंकि नवंबर के महीने में यहां का मौसम बहुत अच्छा और खुशगवार होता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माउंट आबू एक ऐसी जगह है, जो यूरोप के बेहतरीन पर्यटन स्थलों को टक्कर दे सकती है। आबू रोड पर ड्राइव करने का अपना अलग मज़ा है। खासकर से, उन लोगों के लिए, जो ड्राइविंग का शौक रखते हैं। यह राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। यहां आप नक्की झील की यात्रा और ट्रेवर के टैंक में मगरमच्छ को भी देख सकते हैं। साथ ही, यहां आप शांत वातावरण के लिए पीस पार्क भी घूम सकते हैं।

कुर्ग, कर्नाटक

karnataka

माउंट आबू के अलावा आपकर्नाटक के कुर्ग शहर में घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। क्योंकि कुर्ग को लोकप्रिय रूप से भारत के स्कॉटलैंड और दक्षिण के कश्मीर के रूप में भी जाना जाता है यानि समझा जाता है। आपको बता दें कि कुर्ग दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में स्थित एक छोटा- सा हिल स्टेशन है। इस जगह की हरियाली, प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण आपको खूब पसंद आएगा। अगर आप थोड़े साहसी हैं या ट्रेकिंग प्रेमियों में से एक हैं, तो यह जगह आपके लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है।

इसे ज़रूर पढ़ें-ये हैं भारत के पवित्र सरोवर, जहां स्नान करने पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु

जैसलमेर

jaisalmer

नवंबर के महीने में भारत मेंघूमने के लिए जैसलमेरसबसे अच्छी जगहों में से एक है। क्योंकि इस महीने में जैसलमेर की रेत थोड़ी ठंडी हो जाती है। आप अपने परिवार के साथ इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आपको किलों, महलों और हवेलियों को देखने का मौका मिलेगा। साथ ही, आप झीलों के किनारे अपनी शाम भी बिता सकते हैं। आप यहां रेगिस्तानी सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा, पाकिस्तान सीमा के करीब स्थित, जैसलमेर का सोनार किला, होटल, पुरानी और राजसी हवेलियां आदि जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

गोवा

goa

पश्चिमी तट पर स्थित, गोवाभारत के सबसे छोटे राज्यों में से एक है। इसके बावजूद, गोवा भारत के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस में हमेशा सबसे ऊपर रहता है। अगर आप पार्टी करना चाहते हैं, तो आप यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। क्योंकि गोवा पार्टी करने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। गोवा में, पूरे साल पार्टी के अलावा, आप पालोलेम में कश्ती की सैर करने का लुत्फ भी उठा सकते हैं। अगर आप नवंबर की छुट्टियां प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए गोवा एकदम परफेक्ट प्लेस है। यहां आप अपने दोस्तों, पार्टनर के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-दिल्ली से करीब 250 किमी की दूरी पर है खूबसूरत नाहन हिल स्टेशन

यकीनन ये जगहें आपको बहुत पसंद आएंगी। इन जगहों के अलावा भी आप आगरा, पंजाब, हिमाचल आदि जगहों को घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।