भारत एक ऐसा देश है जहां पवित्र नदियों और पवित्र झीलों का एक नहीं बल्कि कई संगम स्थल मौजूद है और इस पवित्र नदियों और झीलों में डुबकी लगाने के लिए हर महीने लाखों भक्त पहुंचते हैं। एक तरह से हिंदुस्तान बौद्धों, जैन, सिखों और हिंदुओं द्वारा पवित्र मानी जाने वाली निर्मल और पवित्र झीलों की भूमि है। यहां कई ऐसे कई सरोवर हैं, जिनका जिक्र पौराणिक कथाओं में भी मिलता है। मान्यता के अनुसार इन सरोवरों में स्नान करने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। इन पवित्र सरोवरों में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि नेपाल, तिब्बत आदि देशों के लोग भी स्नान करने के लिए आते हैं। आज इस लेख में हम आपको भारत में मौजूद पवित्र सरोवरों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
बिन्दु सरोवर
गुजरात के अहमदाबाद से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद बिन्दु सरोवर भारत के पवित्र सरोवरों में से एक है। यह सरोवर रुद्र महल मंदिर और अरवदेश्वर शिव मंदिर के पास मौजूद है। इस सरोवर के बारे में कहा जाता है कि इसका उल्लेख रामायण और महाभारत में भी मिलता है इसके अलावा कथाओं के अनुसार माना जाता है कि भगवान विष्णु के आंसू गिरने से बिन्दु सरोवर की उत्पत्ति हुई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह भारत के पांच पवित्र सरोवरों में से एक है। यहां हर साल लाखों शिव और विष्णु भक्त स्नान करने के लिए आते हैं।
मानसरोवर झील
मानसरोवर जिसे कई लोग मानसरोवर झील के नाम से भी जानते हैं। कैलाश पर्वत से लगभग बीस हज़ार में भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। भारत में यह झील हिन्दू भक्तों के लिए पवित्रता का प्रतीक है। ऐसी मान्यता है कि इस झील में स्नान करने से जिंदगी के सारे पापों से मुक्ति मिल जाती है। जिस तरह से कैलाश पर्वत पवित्रता का प्रतीक है ठीक उसी तरह यह सरोवर भी। इस झील को भगवान शिव और भगवान ब्रह्मा से जोड़कर देखा जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मानस कर अर्थ 'मन' है और सरोवर का अर्थ 'झील' होता है।
पम्पा सरोवर
दक्षिण भारत के कर्नाटक में मौजूद पम्पा सरोवर पांच पवित्र सरोवरों में से एक है। यह कर्नाटक के हम्पी में मौजूद है। यह एक ऐसी झील है जहां आपको अमूमन कमल के फूल देखने को मिल जाएंगे। पम्पा सरोवर का उल्लेख पुराण में भी है। मान्यता के अनुसार इस झील के पास माता पार्वती पंपला के रूप में भगवान शिव की इसी जगह तपस्या की थी। पम्पा सरोवर में स्नान करने के लिए आज भी भारत के अन्य राज्यों से भी लाखों भक्त पहुंचते हैं। इसे भगवान राम और लक्षण से भी जोड़कर देखा जाता है।(ये हैं भारत की सबसे पवित्र नदियां)
इसे भी पढ़ें:यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में शामिल हुआ रामप्पा मंदिर, जानें इससे जुड़ी खास 4 बातें
नारायण सरोवर
गुजरात के कच्छ में मौजूद नारायण सरोवर एक पवित्र सरोवर होने के साथ-साथ हिन्दुओं के लिए एक पवित्र धार्मिक स्थल भी है। इस झील को लेकर मान्यता है कि इस जगह भगवान विष्णु नारायण के अवतार में प्रकट हुए थे। इसलिए इसे नारायण सरोवर के नाम से जाना जाता है। इसके आसपास के मंदिरों को भी नारायण सरोवर मंदिर कहा जाता है। नवंबर और दिसंबर के समय यह मेला आयोजन भी होता है। आपकी जानकारी के लिए यह ही बता दें कि इन चार पवित्र सरोवरों के अलावा पांचवा पवित्र सरोवर पुष्कर झील है, जो राजस्थान के पुष्कर शहर में मौजूद है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks)
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों