
हिंदू धर्म में किसी भी व्रत और पर्व का विशेष महत्व होता है। हर एक तिथि को अत्यंत पावन और महत्वपूर्ण माना जाता है, वहीं कुछ ऐसी तिथियां भी हैं जिनकी विशेषता हमारे धर्म शास्त्रों में भी बताई जाती है। उन्हीं तिथियों को पवित्र स्नान कर लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। ज्योतिष में कुछ ऐसी पवित्र तिथियां हैं जिनमें यदि आप पवित्र नदियों में स्नान आकृति हैं या डुबकी लगाती हैं तो समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष के द्वार खुलते हैं। इस तिथियों पर गंगा स्नान का भी विशेष महत्व होता है। इनमें से प्रमुख तिथियां मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, माघ पूर्णिमा, गंगा दशहरा और कार्तिक पूर्णिमा मानी जाती हैं। यदि आप इन तिथियों में पवित्र नदियों पर स्न्नान के लिए जाती हैं तो आपके जीवन में इसके लाभ दिखाई देते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें उन पवित्र स्नान की तिथियों के बारे में यहां विस्तार से।
इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को पड़ रही है और ऐसा माना जाता है कि मकर संक्रांति का स्नान सबसे पवित्र होता है। यह हिंदू धर्म का सबसे पावन दिन माना जाता है और इस दिन खिचड़ी का दान करना अत्यंत शुभ होता है। इस दिन को सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने के दिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस साल का पहला पवित्र स्नान मकर संक्रांति के दिन ही है। इस दिन यदि आप दान करने के साथ पवित्र नदी में स्नान करती हैं तो मोक्ष की प्राप्ति होती है।

मौनी अमावस्या हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने की अमावस्या तिथि को पड़ती है। इस साल मौनी अमावस्या 18 जनवरी को मनाई जाएगी और इसी दिन साल का दूसरा सबसे पवित्र स्नान है। मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी के जल में अमृत घुल जाता है और जो इस दिन गंगा स्नान करता है उसे सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष मिलता है। इस दिन मौन रहते हुए यानी कि बिना कुछ बोले हुए ही पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है।
माघ के महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। इस साल यह पूर्णिमा तिथि 01 फरवरी को पड़ेगी। इस दिन यदि आप किसी भी पवित्र नदी में स्नान करती हैं तो पापों से मुक्ति मिल सकती है। इस दिन जरूरतमंदों को दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन आप पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दान करें जिससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- Purnima Tithi 2026: साल 2026 में कब-कब पड़ेंगी पूर्णिमा तिथियां, यहां जानें शुभ मुहूर्त समेत अन्य बातें

गंगा दशहरा का पर्व हर साल ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों की मानें तो गंगा नदी का अवतरण इसी दिन धरती पर हुआ था और तभी से इस दिन को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 25 मई को मनाया जाएगा। यदि आप इस दिन पवित्र नदी में स्नान करती हैं तो आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं। यही नहीं इस दिन का स्नान आपको 10 तरह के पापों से दूर करता है।
यह भी पढ़ें- Hindu Calender 2026: बसंत पंचमी से लेकर दिवाली तक नए वर्ष के सभी तीज-त्योहारों की तिथि और शुभ मुहूर्त यहां जानें
कार्तिक पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन देवतागण धरती पर आते हैं और दिवाली मनाते हैं, इसी वजह से इस दिन को देव दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना और दीपदान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर को है और इस साल का पवित्र स्नान भी इसी दिन पड़ेगा। यदि आप इस दिन पवित्र नदी में स्नान करती हैं तो सभी कष्टों से मुक्ति मिल सकती है।
अगर आप भी इनमें से किसी भी तिथि में पवित्र नदियों में स्नान करेंगी तो आपको इसके शुभ फल दिखाई दे सकते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।