Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:07 AM IST
image

Magh Mela Snan Muhurat 2026: मकर संक्रांति पर माघ मेले में स्नान करने का जानें शुभ मुहूर्त और समय

Magh Mela Snan Muhurat 2026: मकर संक्रांति के मौके पर अगर आप भी माघ मेले में शाही स्नान के लिए प्रयागराज जाने के बारे में सोच रही हैं, तो पंडित जन्मेश द्विवेदी के अनुसार ये शाही स्नान 14 जनवरी यानी आज है। आप भी सही मुहूर्त में स्नान कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-14, 17:52 IST

नववर्ष के साथ-साथ माघ मेले की शुरूआत भी 3 जनवरी से हो जाएगी। इस मेले का पहला शाही स्नाना खास होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि उस दिन पौष पूर्णिमा पड़ रही है, लेकिन आप चाहें तो 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन भी स्नान करके पुण्य प्राप्त कर सकती हैं। मकर संक्रांति का दिन बेहद खास होता है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा होती है। ऐसे में पवित्र नदी में स्नाना करके आप भी इसका लाभ प्राप्त कर सकती हैं। पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जानते हैं। स्नान का शुभ समय क्या है और सही मुहूर्त की जानकारी प्राप्त करते हैं?

मकर संक्रांति के मौके पर माघ मेले में स्नान का शुभ समय

माघ मेले में आप किसी भी समय जाकर शुभ स्नान कर सकती हैं, लेकिन मकर संक्रांति के मौके पर अगर आप महा माघ मेले में स्नान करने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए आप पंडित जी के बताए गए सुबह 05:27 बजे से 06:21 बजे तक और दोपहर 03:13 बजे से शाम 05:45 बजे तक जाकर स्नान करके इस दिन को शुभ मना सकती हैं। ये सभी मुहूर्त शुभ माने गए हैं, जिसमें स्नान करके आप गंगा माता और सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं।

1 - 2025-12-23T155629.220

माघ मेले में स्नान के शुभ मुहूर्त (Magh Mela Snan Muhurat 2026)

  • 14 जनवरी 2026, दोपहर 03:13 बजे।
  • दोपहर 03:13 बजे से शाम 05:45 बजे तक।
  • दोपहर 03:13 बजे से शाम 04:58 बजे तक।
  • ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:27 बजे से 06:21 बजे तक 14 जनवरी से 15 जनवरी तक।
  • 15 जनवरी सुबह 07:15 बजे तक स्नान का मुहूर्त।

मकर संक्रांति पर माघ मेले में स्नान-दान का महत्व

मकर संक्रांति पर सूर्य का प्रवेश मकर राशि में होगा। ऐसे में आप 14 जनवरी की सुबह ब्रह्म मुहूर्त और सर्वार्थ सिद्धि योग में स्नान-दान करना सबसे उत्तम होगा, जिससे अक्षय पुण्य मिलता है और पापों का नाश होता है। इसके बाद आप घाट के पास या अन्य जगह जाकर चीजों का दान कर सकती हैं। इससे आपको पुण्य प्राप्त होगा।

prayagraj-maha-kumbh-mela-2025-shani-snan-or-bath-remedies-at-home-1736247474386

माघ मेले में स्नान करते समय जरूरी जानकारी

  • अगर आप स्नान करने पहली बार जा रही हैं, तो वहां पर जानें से पहले सही समय और जानकारी को जरूर पढ़ें।
  • माघ मेले में स्नान करते समय सूर्यदेव का समरण करें। इससे आपके जीवन में प्रकाश बना रहेगा।
  • अगर आपके जीवन में कोई परेशानी है, तो ऐसे में आप स्नाना के बाद दान जरूर करें।

यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026: 14 या 15 जनवरी, कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? खिचड़ी खाने का महत्व और सूर्य देव के उत्तरायण होने का रहस्य

यह भी पढ़ें- Makar Sankranti Arghya Mantra 2026: मकर संक्रांति पर सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इन मंत्रो का जाप, बन सकते हैं धन लाभ के योग

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Shutterstock/ Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
मकर संक्रांति के मौके पर माघ मेले में स्नान करने का शुभ समय क्या है?
मकर संक्रांति के मौके पर माघ मेले में स्नान करने का शुभ समय सुबह 05:27 बजे से 06:21 बजे तक और दोपहर 03:13 बजे से शाम 05:45 बजे तक है।
माघ मेले में स्नान के बाद किन चीजों का दान करना शुभ है?
माघ मेले में स्नान के बाद तिल, अन्न, वस्त्र, गुड़, घी और नमक का दान कर सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;