कर्नाटक दक्षिण भारत का एक ऐसा राज्य है जो पर्यटन की दृष्टि से बहुत फेमस है। यहां हर साल लोग दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं। कर्नाटक की बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। कर्नाटक में कई सारी ऐसी जगहें और स्थल हैं, जिन्होंने न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। यही कारण है कि देशों से ही नहीं विदेशों से भी लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। इस शहर में मौजूद कुछ चीजें और जगह घूमने वाले लोगों के बीच बहुत फेमस हैं। आइए इस शहर की और शानदार चीजों के बारे में जानते हैं जिन्हें देखें बिना इस शहर का मजा लगभग अधूरा हैं।
कर्नाटक का यह शहर अपने मंदिरों की कला के लिए दुनियाभर में फेमस है। इसके अलावा यहां के मंदिरों को पौराणिक काल से भी जोड़ा जाता है। यह जगह अब बेशक खंडहर हो गई हो, लेकिन बावजूद उसके यह नगर यूनेस्को के विश्व के विरासत स्थलों में शामिल है। लेकिन सबसे शानदार है हम्पी का मंदिर। हम्पी में लगभग 500 वास्तुशिल्प संरचनाएं हैं। इसकी वजह है हम्पी की गोल चट्टानों और टीलों पर बने मंदिर, तहखाने, पानी का खंडहर, बड़े-बड़े चबूतरे और कर्नाटक का खास हम्पी उत्सव।
Read more: इस मॉनसून देश के खूबसूरत झरनों के हसीन नजारों का मजा लीजिए
कर्नाटक राज्य में मंदिरों की एक विस्तृत श्रृंखला है। यहां एक या दो नहीं, बल्कि बहुत से मंदिर मौजूद हैं। हूली मंदिर 10 वीं शताब्दी से कर्नाटक के छोटे से गांव के बेलगाम नामक जिले में मौजूद है। हालांकि अब ज्यादा खास हालत में नहीं है लेकिन इसकी देखभाल अच्छे से हो रही है। इस मंदिर पर किया गया काम देखते ही बनता है।
आश्चर्यजनक जोग फॉल्स देश का दूसरा सबसे बड़ा झरना हैं। यह पर्यटन स्थलों के बीच सबसे पसंदीदा स्थल है। जोग फॉल्स कर्नाटक के फेमस फॉल्स में से एक है। अरब सागर से मिलने वाले इस झरने का पानी कर्नाटक में बिजली बनाने के काम में लाया जाता है। इसके अलावा यह भारत का दूसरा सबसे ऊंचाई से डुबकी लगाने वाला झरना है। क्योंकि इसका पानी सिर्फ एक जगह की चट्टानों के सहारे नहीं बल्कि कहीं से भी शुरू होकर सीधे नीचे गिरता है।
कर्नाटक के व्यंजन जीभ पर पानी ला देने के लिए काफी हैं। राज्य में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ही व्यंजनों में विविधता है। राज्य के खान-पान पर पड़ोसी राज्यों का भी गहरा असर देखा जा सकता है। कर्नाटक के मंगलौर शहर का खाना बेहद टेस्टी है। यहां का खाना खास नारियल को डालकर बनाया जाता है। जैसे कोरी रोटी, नीर डोसा, पिट रोड, दुकरा मांस और खली। अगर खाने के शौकीन हों तो कर्नाटक जाकर इस शहर का रूख ज़रूर करें।
Read more: अमृतसर जा रही हैं तो गोल्डन टेंपल और छोले भटूरे के अलावा इन 7 चीजों का लें मजा
आपने पूरे भारत में लकड़ी के रंग-बिरंगे खिलौने देखे होंगे? जिसमें घर, जानवर, खिलौने, गाड़ियां, कर्नाटक के स्थानिय नृतक, दूल्हा-दुल्हन आदि बने होते हैं। यह खिलौने कर्नाटक की देन हैं। वैसे इन खिलौनों को बनाने की शुरुआत टिपू सुल्तान के काल से शुरू हुई थी। मैसूर राज्य के शासक फारस से कारीगरों में लाया जाता है और 18 वीं सदी में भारत में शिल्प की शुरुआत की। इस पारंपरिक शिल्प एक भौगोलिक संकेतक (जीआई) विश्व व्यापार संगठन के तहत, कर्नाटक सरकार द्वारा प्रशासित के रूप में सेफ है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।