herzindagi
best place mount abu main

घूमने के शौक़ीन हैं तो जरूर जाएं माउंट आबू

आप कहीं घूमने का प्लान कर रही हैं तो माउंट आबू आपके लिए बेस्ट प्लेस है। यहां की खूबसूरत पहाड़ियां,वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और खूबसूरत झीलें पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं।  
Editorial
Updated:- 2020-09-04, 18:13 IST

माउंट आबू पश्चिमी भारत के राजस्थान राज्य में, गुजरात सीमा के पास स्थित एक बेहद खूबसूरत एक हिल स्टेशन है। यह अरावली रेंज में एक उच्च पथरीले पठार पर स्थित है और जंगल से घिरा हुआ है, यह शांत जलवायु और खूबसूरत पहाड़ियों का दृश्य प्रस्तुत करता है। शहर के केंद्र में शहर में घूमने की बहुत सी जगहें हैं जहां लोग प्रकृति का भरपूर आनंद उठाते हैं। नक्की लेक में नौका विहार यहां की मुख्य गतिविधियों में से एक है। यहां बहुत से धार्मिक स्थल भी हैं जिसकी नक्काशी देखते ही बनती है। आइए आपको बताते हैं यहां की मुख्य जगहों के बारे में जो यहां की खूबसूरती को बयां करती हैं -

दिलवाड़ा मंदिर

best place mount abu ()

दिलवाड़ा मंदिर, माउंट आबू से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये हरियाली से घिरा हुआ है और आस पास के क्षेत्रों से दूर काफी ऊंचाई पर स्थित है। ये मंदिर संगमरमर के अपने आश्चर्यजनक उपयोग के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। बहुत से पर्यटक इसे वास्तुशिल्प रूप से श्रेष्ठ मानते हैं। इसके दरवाजों से लेकर छत और खंभों तक सब कुछ बेहद जटिल तरीके से डिजाइन किया गया है। 

इसे जरूर पढ़ें: शांति की तलाश में हैं तो जरूर जाएं ऑरोविले

वाइल्ड लाइफ सेंचुरी 

best place mount abu ()

माउंट आबू एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो रेगिस्तानों की भूमि में वनस्पतियों और जीवों की विविधता से संपन्न है। यहां की वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में जानवरों के साथ लुभावनी हरियाली भी मौजूद है। 

नक्की लेक 

best place mount abu ()

खूबसूरत नक्की झील चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरी हुई है और यहाँ नौका विहार एक आनंददायक अनुभव है (हनीमून के लिए बेस्ट प्लेस)। यह भारत की एकमात्र कृत्रिम झील है जिसे समुद्र तल से 1200 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर बनाया गया है।

गुरु शिखर 

best place mount abu ()

यह समुद्र तल से लगभग 1,722 मीटर की ऊँचाई वाली अरावली श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी है। यहां पहाड़ की चोटी तक की यात्रा साहसिक और मजेदार है। गुरु शिखर का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। 

इसे जरूर पढ़ें: कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो जरूर जाएं शिमला के जाखू मंदिर

 


गोमुख मंदिर 

गौमुख मंदिर में 700 सीढ़ियों की एक पवित्र चढ़ाई है क्योंकि यह आसपास की घाटी का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। यह पूरे साल धार्मिक तीर्थयात्राओं और ध्यान के लिए प्रसिद्ध स्थान  है। संगमरमर के बैल के मुंह से गिरने वाली रहस्यमयी जलधारा हिंदू पौराणिक कथाओं में भगवान शिव के दिव्य बैल नंदी को समर्पित है।

अचलगढ़ गाँव 

best place mount abu ()

अचलगढ़ गाँव माउंट आबू में एक सुरम्य गाँव है जो अचलगढ़ किले और अचलेश्वर मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यहां का अचलगढ़ किला एक पर्वत शिखर के शीर्ष पर स्थित है।

वास्तव में माउन्ट आबू के मनोरम दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यह स्थान पूरे साल पर्यटकों से भरा रहता है। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। इसलिए आप कहीं जाने के बारे में सोच रही हैं तो इंतज़ार किस बात का बैग्स पैक करिये और निकल पढ़िए खूबसूरत वादियों का मज़ा उठाने। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

 

Image Credit:free pik,unsplash and wikipedia 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।