शादी के बाद सभी महिलाओं की यही चाहत होती है कि उनका हनीमून डेस्टिनेशन बेहद खूबसूरत हो। पति-पत्नी के लिए यह मौका सबसे खास होता है, क्योंकि यह उनका साथ में पहला वैकेशन होता है। अगर आप अपने हनीमून को यादगार बनाना चाहती हैं तो राजस्थान के रासजी ठाठ-बाट वाले खूबसूरत डेस्टिनेशन्स में अपना हनीमून मना सकती हैं। राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, यहां का रोचक इतिहास, रेगिस्तान की सैर और यहां के हेरिटेज होटल्स मैं ठहरना अपने आप में एक बेहतरीन अनुभव है। यहां के बेहतरीन एंबिएंस में आप अपने पति के साथ जीवन भर का साथ निभाने का वादा कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं राजस्थान के इन बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशंस के बारे में-
अजमेर ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर अक्सर जोड़ें अपने प्यार की सलामती के लिए आते हैं। हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर अगर आप यह जगह विजिट कर रही हैं तो दरगाह शरीफ जाना मिस ना करें। यहां के बाजार में में आप नवाबों के समय की बहुत सी चीजों की शॉपिंग भी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Vacation In Nepal: पोखरा में बंजी जंपिंग और पैरा ग्लाइडिंग जैसी 5 मजेदार एक्टिविटीज का लीजिए मजा
यह राजस्थान का एक छोटा सा कस्बा है, लेकिन राजस्थान के टॉप हनीमून डेस्टिनेशंस में से एक है। आसपास हरी-भरी वादियां और रेगिस्तान के बीच यह इलाका बेहद खूबसूरत नजर आता है। खासतौर पर अगर आप दिल्ली के पास कम बजट में घूमने का मजा लेना चाहती हैं तो उसके लिए पुष्कर सबसे बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशंस में से एक है। यहां मार्च से लेकर नवंबर तक घूमने के लिए मौसम बेहद मुफीद रहता है।
इसे जरूर पढ़ें: दिल्ली की इन जगहों पर लीजिए नाइट लाइफ का मजा
जैसलमेर को राजस्थान की गोल्डन सिटी के नाम से भी जाना जाता है। दूर-दूर तक सैंड ड्यून्स के नजारों वाली यह जगह हनीमून कपल्स के लिए बहुत ही अलग तरह का एक्सपीरियंस देती है। यहां ऊंट की पीठ पर बैठकर थार डेजर्ट में घूमना, यहां के लोक-संगीत और नृत्य का आनंद उठाते हुए बार्बेक्यू डिनर का मजा लेना वाकई अद्भुत लगता है। कपल्स यहां जैसलमेर किले को देखने जा सकते हैं और गुजरे समय की स्वर्णिम यादों को ताजा कर सकते हैं।
अगर आप रेगिस्तान के बीच में हिल स्टेशन की सैर का मजा उठाना चाहती हैं तो आपको अपने हनीमून के लिए माउंट आबू की सैर पर जरूर जाना चाहिए। यहां आप नक्की लेक मैं बोट राइडिंग का मजा ले सकती हैं। चहल-पहल वाले आबू रोड पर आप घूम सकती हैं और जमकर शॉपिंग कर सकती हैं। साथ ही यहां के दिलवारा जैन मंदिर में भी आप घूमने जा सकती हैं। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी के बीच होता है, जब यहां पर तापमान कम होता है।
अगर आप राजस्थान के हेरिटेज और यहां की समृद्ध संस्कृति से जुड़ाव महसूस करती हैं तो आपको अपने पति के साथ हनीमून मनाने यहां जरूर आना चाहिए। इस शहर में ढेर सारे मंदिर और महल हैं। अगर इतिहास में आपकी रुचि है तो यहां के म्यूजियम्स की सैर करना भी आपको एक्साइटिंग लगेगा। यहां पर ऊंट की सवारी करना और सड़कों पर घूमते हुए शहर को एक्सप्लोर करना भी आपको अच्छा लगेगा। यहां लालगढ़ पैलेस, जूनागढ़ फोर्ट और रामपुरिया की सड़कों पर घूमना आपको रास चाहिए।
Image Courtesy: deccanodysseytrains, indianholiday, rajasthantourplanner
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।