Lakhpati Didi Yojana Process And Benefits : वर्तमान में महिलाओं की सामाजिक स्थिति को सशक्त बनाने और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा कई योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। अगस्त 2023 में केंद्र सरकार ने लखपति दीदी योजना की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य भारत की महिला नागरिकों को आर्थिक तौर पर स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना है। हालांकि, लखपति दीदी योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो स्वयं सहायता समूह(SHG) की सदस्य हैं। आपको बता दें कि स्वयं सहायता समूह इस योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो ग्रामीण और शहरी महिलाओं को एकत्रित करके उन्हें सामाजिक और आर्थिक तौर पर मदद करता है।
इस आर्टिकल में हम आपको लखपति दीदी योजना से जुड़ी प्रोसेस, योग्यता, फायदे, उद्देश्य और जरूरी डिटेल्स के बारे में विस्तार से बताएंगे। साथ ही, इस योजना के तहत महिलाओं को कितनी रकम दी जाएगी, इसके बारे में भी हम आपको बताने वाले हैं।
भारत में आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय रूप में स्वतंत्र और सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार की ओर से लखपति दीदी योजना की शुरुआत की गई। यह योजना महिलाओं को नया बिजनेस शुरू करने और अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने पर केंद्रित है। इस योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को एक लाख (1,00,000) रुपये की सालाना आय सुनिश्चित करना है।
इसे जरूर पढ़ें- Mahila Samman Yojana के तहत मिलेंगे हर महीने 2100 रुपये, जानें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और पंजीकरण से जुड़ी अन्य शर्तें
भारत सरकार द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत लखपति दीदी योजना एक पहल है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय आत्मनिर्भरता प्रदान करना और उन्हें खुद का बिजनेस शुरू करने और उसका संचालन करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना है।
इसे जरूर पढ़ें - Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी की पढ़ाई से लेकर शादी तक में मिलेगी आर्थिक सहायता, जानें योजना से जुड़े फायदे
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करना है, ताकि वह अपने परिवार की आर्थिक तौर पर मदद कर सकें। इस योजना के जरिए ज्यादा से ज्यादा महिलाएं SHG में भाग ले सकें और आर्थिक-सामाजिक चुनौतियों का एकजुट होकर समाधान निकाल सकें।
यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो अपनी राय कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है इसे जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए हर जिन्दगी वेबसाइट से जुड़े रहें।
Image Credit - iStock, LinkedIn
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।