
Republic Day 2026 इस बार घूमने के शौकीनों के लिए खास होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि साल की शुरुआत में ही एक बढ़िया लॉन्ग वीकेंड (Long Weekend On Republic Day 2026) मिल रहा है। रोजाना की भागदौड़, काम का प्रेशर और शहर की भीड़ से थोड़ा ब्रेक लेने का ये सही मौका है। अगर आप भी सोच रही हैं कि कुछ दिन कहीं सुकून से बिता लिए जाएं, तो ये समय आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
कम छुट्टियों में भी ट्रिप प्लान हो सकती है और जेब पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ता है। इसके लिए आपको बस सही प्लानिंग की जरूरत होती है, ताकि ये छोटा सा ब्रेक आपको नई एनर्जी और ढेर सारी अच्छी मेमोरी दे सके। हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप घूमने की प्लानिंग कर सकती हैं।
गणतंत्र दिवस पर आपको तीन दिन की छुट्टी मिल रही है। ऐसे में कम दिनों में घूमने के लिए राजस्थान से बेहतर कुछ भी नहीं है। आप यहां बजट में घूम सकती हैं। राजस्थान (Winter Trip In Rajasthan) में आप जयपुर, उदयपुर या जैसलमेर जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। ये जगहें तीन दिन में आराम से कवर हो जाएंगी। जनवरी में यहां का मौसम भी बेस्ट होता है।

अगर आपको Hill Stations पसंद हैं तो आप रिपबल्कि डे की छुट्टी पर शिमला भी जा सकती हैं। शिमला दिल्ली से ज्यादा दूर भी नहीं है और आप तीन दिन में शिमला के आसपास की जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। सर्दियों में तो यहां बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- Maharashtra के इस शहर को क्यों कहते हैं इटली ऑफ इंडिया? यहां की खूबसूरती का राज जानकर हैरान रह जाएंगी आप
लॉन्ग वीकेंड पर आप ऋषिकेश में भी अपनी छुट्टियां एंजॉय कर सकती हैं। यहां न केवल आपको घूमने में मजा आएगा बल्कि आप कई तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स भी ट्राई कर सकती हैं। यहां पर रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग करने दूर-दूर से लोग आते हैं। तो अगर आपको लाइफ में कुछ तूफानी चाहिए तो ये जगह परफेक्ट है।
मध्य प्रदेश की गिनती भी राजस्थान की तरह ही खूबसूरत राज्याें में होती है। यहां पर स्थित पचमढ़ी एडवेंचर लवर्स को खूब पसंद आता है। पचमढ़ी में आप ऐतिहासिक गुफाओं और झरनों को देख सकती हैं। ये जगह इतनी खूबसूरत है कि आपको वापस आने का मन भी नहीं करेगा।

उत्तराखंड में कई हिल स्टेशन हैं। यहां का लैंसडाउन आपको खूब पसंद आएगा। दो से तीन दिनों की छुट्टी में घूमने के लिए ये जगह स्वर्ग से कम नहीं है। यहां का नजारा भी बहुत खूबसूरत होता है।
यह भी पढ़ें- कश्मीरी कुजीन का दिल! Czot-Lavasa और Bakarkhani... जानें 5 तरह की रोटी की अनोखी कहानी, खास होता है स्वाद
तो अगर आप भी रिपब्लिक डे पर पड़ रही लंबी छुट्टी को जाया नहीं करना चाहती हैं तो इन जगहाें पर घूमने जा सकती हैं। यहां जाकर आपको बहुत मजा आने वाला है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Ai generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।