herzindagi
image

Republic Day 2026 Long Weekend: भीड़-भाड़ से दूर, साल के पहले लॉन्ग वीकेंड पर इन ऑफबीट जगहों का बनाएं प्लान

अगर आप भी भीड़-भाड़ वाली जगह से दूर जानें के बारे में सोच रही हैं, तो इस बार रिपब्लिक डे के लॉन्ग वीकेंड पर आप ऑफबीट जगहों पर जानें का प्लान कर सकती हैं, ताकि आपका वीकेंड अच्छी बीते।
Editorial
Updated:- 2026-01-21, 16:48 IST

घुमना-फिरना हम सभी को पसंद होता है। ऐसे में हम अक्सर ऐसी जगहों पर जानें के बारे में सोचते हैं, जहां पर कम भीड़ हो और सुकून हो। ऐसे में आप कुछ खास जगहों का चयन कर सकती हैं। इस बार साल का लॉन्ग वीकेंड 26 जनवरी का पड़ रहा है। ऐसे में आप भी अपने लिए अलग-अलग जगह पर घुमने का प्लान कर सकती हैं, ताकि आपको भी सुकून और शांति से रहने का मौका मिल सके। इसके लिए आप आर्टिकल में बताई गई जगहों को एक्सपलोर कर सकती हैं, ताकि आपको भी घुमने में मजा आए।

परवाणू जानें का कर सकती हैं प्लान

आप लॉन्ग वीकेंड में घुमने के लिए परवाणू की जगह को चुन सकती हैं। बेहद खूबसूरत और शांत जगह में से एक है। ये हिमाचल के खूबसूरत जगहों में से एक है। ये हिमालय की निचली पहाड़ियों के बीच स्थित है। यहां पर आपको प्राकृतिक खूबसूरती देखने को मिलेगी। साथ ही यहां पर आपको फलों के बाग, गुरुद्वारा नाडा साहिब और पिंजौर गार्डन जैसी जगहों घुमने को मिल जाएगी। आप इस जगह को 3 दिन में अच्छे से फैमिली के साथ एक्सपलोर कर सकती हैं।

5 (96)

पंगोट को कर सकती हैं एक्सपलोर

आप उत्तराखंड का छोटा सा हिल स्टेशन पंगोट को भी घुमने का प्लान कर सकती हैं। ये जगह भी सुकून से भरी है। यहां पर आपको ज्यादा भीड़-भाड़ नहीं मिलेगी। साथ ही यहां पर घुमने में मजा आएगा। यहां पर सनसेट का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। इससे 13 किमी की दूरी पर नैनीताल है। वहां पर आप झीलों में घुमने का मजा उठा सकती हैं। इस जगह पर आप बच्चों के साथ ट्रिप प्लान कर सकती हैं और अच्छे से इसे एक्सपलोर कर सकती हैं।

3 - 2026-01-21T163721.710

यह भी पढ़ें- 5 हजार रुपये के अंदर जून फर्स्ट वीक में पड़ने वाले लॉन्ग वीकेंड में इन शानदार जगहों पर घूम आएं, पूरा महीना यादगार हो जाएगा

अलवर फोर्ट करें एक्सपलोर

अगर आपको हिस्टोरिकल जगहें घुमना पसंद है, तो ऐसे में आप अलवर फोर्ट जिसे बाला किला भी कहते हैं। उसे एक्सपलोर कर सकती हैं। यह राजस्थान राज्य में स्थित है किले के अंदर कई सारे महल, मंदिर और कुंड है। इसकी दीवारों पर भी काफी खूबसूरत नकाशी हो रही है। यहां पर भी आपको जाकर अच्छा लगेगा। साथ ही आप 3 में उसके आसपास की चीजों को एक्सपलोर कर सकती हैं।

6 (34)

यह भी पढ़ें- Long Weekend Trip: 10 से 12 मई लॉन्ग वीकेंड में उत्तराखंड की इन खूबसूरत और सुरक्षित जगहों पर घूम आएं

आप लॉन्ग वीकेंड पर इन ऑफबीट जगहों को एक्सपलोर कर सकती हैं और फैमिली ट्रिप प्लान कर सकती हैं। यहां पर घुमना आपके बच्चों को भी काफी पसंद आएगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Herzindagi/ Holiday Inn

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।