herzindagi
image

Long Weekend Trip: 10 से 12 मई लॉन्ग वीकेंड में उत्तराखंड की इन खूबसूरत और सुरक्षित जगहों पर घूम आएं

May Long Weekend: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अगर आप भी 10 से 12 मई लॉन्ग वीकेंड में घूमने का प्लान बना रही हैं, तो उत्तराखंड की इन सुरक्षित और खूबसूरत जगहों को डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-09, 19:00 IST

10 To 12 May Long Weekend: घूमने-फिरने का शौक लगभग हर किसी को होता है। इसलिए जब भी पुरुषों के अलावा, महिलाओं को भी समय मिलाता है, वो अपनी पसंदीदा जगहों पर मौज-मस्ती करने निकल जाती हैं।

कामकाजी महिलाएं जब घूमने का प्लान बनाती हैं, तो ऑफिस की छुट्टी जरूर चेक करती हैं। अगर वीकेंड के अलावा एक दिन एक्स्ट्रा छुट्टी मिल जाती है, तो कई महिलाएं सुरक्षित और खूबसूरत जगहों पर घूमने निकल जाती हैं।

अगर आप भी अपनी पसंदीदा जगह घूमने का प्लान बना रही हैं, तो 10 मई से लेकर 12 मई लॉन्ग वीकेंड में अपनों के साथ उत्तराखंड की इन सुरक्षित जगहों पर मौज-मस्ती करने पहुंच सकती हैं।

मई लॉन्ग वीकेंड की तारीख (May Long Weekend Dates)

May Long Weekend Date

10 मई-शनिवार (वीकेंड की छुट्टी)
11 मई-रविवार (वीकेंड की छुट्टी)
12 मई-सोमवार (बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी)
जी हां, 10 और 11 मई को वीकेंड की छुट्टी और 12 मई, सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी है। ऐसे में आप इन छुट्टियों में उत्तराखंड की इन सुरक्षित जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor Travel Guide: राजस्थान घूमने का प्लान बना रही हैं, तो इस समय इन जगहों पर जाना सुरक्षित नहीं 

नैनीताल (Nainital)

Nainital

अगर आप मई लॉन्ग वीकेंड में उत्तराखंड की हसीन वादियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको नैनीताल पहुंच जाना चाहिए। नैनीताल, उत्तराखंड का एक खूबसूरत और सुरक्षित हिल स्टेशन माना जाता है, जहां कई महिलाएं अपने परिवार के साथ घूमने के लिए पहुंचती हैं।

नैनीताल के शांत और शुद्ध वातावरण के बीच में आप जी भर के मौज-मस्ती कर सकती हैं। नैनीताल में आप नैनी झील लेकर, नैना देवी मंदिर, नैनीताल व्यू पॉइंट, स्नो व्यू पॉइंट, केव गार्डन और नैनीताल चिड़ियाघर जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। नैनी झील में आप बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकती हैं।

ऋषिकेश (Rishikesh)

Rishikesh

अगर आप दिल्ली एनसीआर से अधिक दूरी पर घूमने नहीं जाना चाहती हैं, तो फिर आप ऋषिकेश को इस लॉन्ग वीकेंड में डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकती हैं। योग नगरी के नाम से प्रसिद्ध ऋषिकेश अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एक सुरक्षित हिल स्टेशन के रूप में भी जाना जाता है।

ऋषिकेश में आप गंगा नदी के किनारे सुकून का पल बिता सकती हैं। इसके अलावा, ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट, वशिष्ठ गुफा मंदिर और नीलकंठ महादेव मंदिर जैसी जगहों को को एक्सप्लोर भी कर सकती हैं। ऋषिकेश में आप रिवर राफ्टिंग का मजेदार लुत्फ भी उठा सकती हैं।

मसूरी (Mussoorie)

Mussoorie

समुद्र तल से करीब 2 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद मसूरी उत्तराखंड का एक खूबसूरत और सुरक्षित हिल स्टेशन माना जाता है। मसूरी को कई लोग 'पहाड़ों की नारी' के नाम से भी जाना जाता है।

बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के बड़े-बड़े पेड़ और झील-झरने मसूरी की खूबसूरती में चार चांद लगाने कम करते हैं। मसूरी में आप कैम्पटी फॉल से लेकर कंपनी गार्डन, नाग टिब्बा, गन हिल प्वाइंट और मॉल रोड को एक्सप्लोर करती हैं। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Ind-Pak टेंशन के बीच चंडीगढ़ वाले शहर से दूर इन सुरक्षित जगहों को वीकेंड में बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट 

इन जगहों पर भी पहुंचें

उत्तराखंड में अन्य और भी ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप इस लॉन्ग वीकेंड में डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकती हैं। जैसे- अल्मोड़ा, धनौल्टी, लैंसडौन और भीमताल जैसी जगहों पर अपनों के साथ मौज-मस्ती करने पहुंच सकती हैं।
   
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।