herzindagi
republic day 2026 parade theme

Republic Day Theme 2026: 'वंदे मातरम् और आत्मनिर्भर भारत' के रंग में रंगेगा कर्तव्य पथ, 77वें गणतंत्र दिवस की परेड में क्या-क्‍या होगा खास?

Republic Day Theme 2026: हर साल गणतंत्र द‍िवस पर द‍िल्‍ली में खास रौनक देखने को म‍िलती है। इस साल परेड में बहुत कुछ नया हाेने वाला है। इस बार कर्तव्य पथ पर निकलने वाली परेड सिर्फ सैन्य ताकत नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, आत्मनिर्भर सोच और एकता की कहानी भी बताएगी।
Editorial
Updated:- 2026-01-19, 16:37 IST

26 जनवरी 2026 को हमारा देश 77वां गणतंत्र द‍िवस (Republic day 2026) मनाने जा रहा ह‍ै। ये द‍िन हम सभी के ल‍िए गर्व भरा होता है। इस खास माैके पर स्‍कूलों और कॉलेजों में कई तरह के सांस्‍कृत‍िक कार्यक्रम आयोज‍ित क‍िए जाते हैं। वहीं द‍िल्‍ली में तो इस खास द‍िन की एक अलग ही रौनक देखने को म‍िलती है। हर साल गणतंत्र द‍िवस पर द‍िल्‍ली में परेड मुख्‍य आकर्षण का केंद्र होता है।

हालांक‍ि, इस बार कर्तव्य पथ पर निकलने वाली परेड सिर्फ सैन्य ताकत नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, आत्मनिर्भर सोच और एकता की कहानी भी बताएगी। इस दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से भरा होगा और हर तरफ ‘वंदे मातरम्’ की गूंज सुनाई देगी। आज हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं क‍ि इस साल परेड में क्‍या-क्‍या खास होने वाला है और इस आयोजन की थीम क्‍या रखी गई है। आइए जानते हैं-

republic day 2026 parade (5)

क्या है इस बार की थीम? (Republic Day Parade Theme 2026)

इस साल र‍िपब्‍ल‍िक डे 2026 परेड की दो बड़ी थीम रखी गई हैं। पहला तो ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम्’ और दूसरा ‘समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’। इसका मतलब है झांकियों से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक, हर चीज में भारत की आजादी की भावना और आगे बढ़ने का सपना देखने को म‍िलेगा।

यह भी पढ़ें- Republic Day Parade 2026: परेड में इन चीजों की है नो-एंट्री, जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइन

30 झाक‍ियां बनेंगी आकर्षण का केंद्र

आपको बता दें क‍ि कर्तव्य पथ पर कुल 30 झांकियां निकाली जाएंगी। इनमें 17 झांकियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी, जबक‍ि 13 झांकियां अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों की तरफ से पेश की जाएंगी। इसके अलावा हर झांकी अपने साथ किसी न किसी राज्य की संस्कृति, परंपरा और विकास की कहानी लेकर आएगी।

इन राज्यों की झांकियां रहेंगी खास

इस बार असम, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान और तमिलनाडु जैसे राज्‍यों की झांकियां खास रहेंगी।

  • असम अपनी पारंपरिक हस्तकला को झाक‍ियाें में दिखाएगा
  • महाराष्ट्र गणेशोत्सव को आत्मनिर्भर सोच से जोड़ने का काम करेगा
  • वेस्‍ट बंगाल आजादी की लड़ाई में अपने योगदान को सामने लेकर आएगा

कर्तव्य पथ पर दिखेगा सांस्कृतिक रंग

झांकियों के साथ-साथ करीब 2,500 कलाकार अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ह‍िस्‍सा लेंगे। इस दौरान डांस, संगीत और लोक कला के जरिए भारत की विविधता साफ नजर आएगी।

पहली बार क्या होगा नया?

इस बार परेड में आपको कई साारी नई चीजें भी देखने को म‍िलेंगी। इनमें ये शाम‍िल हैं-

republic day 2026 parade (4)

  • सेना की नई भैरव लाइट कमांडो बटालियन मार्च पास्ट करेगी
  • पहली बार कुछ खास जानवर भी सेना की टुकड़ियों के साथ नजर आने वाले हैं
  • परेड के बाद ‘वंदे मातरम्’ थीम से जुड़े बैनर और गुब्बारे छोड़े जाएंगे
  • इस बार हवाई करतब भी शानदार होंगे

यह भी पढ़ें- Republic Day Parade Tickets 2026: गणतंत्र द‍िवस पर परेड देखने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट कैसे खरीदें? जानें कीमत, काउंटर और जरूरी ड‍िटेल्‍स

ये मेहमान रहेंगे मौजूद

इस बार गणतंत्र दिवस परेड पर यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन चीफ गेस्‍ट के रूप में मौजूद रहेंगी। उनकी मौजूदगी भारत और यूरोप के रिश्तों को और मजबूत बनाने का संकेत मानी जा रही है। इसके अलावा अलग-अलग बैकग्राउंड के लगभग 10,000 खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Ai Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।