herzindagi
world hindi day 2026 wishes quotes message to share with loved ones on vishwa hindi diwas

World Hindi Day Quotes & Wishes 2026: विश्व हिंदी दिवस के खास मौके पर इन विशेज और कोट्स के जरिए अपनों को भेजें शुभकामनाएं संदेश

World Hindi Day Quotes 2026: विश्व हिंदी दिवस हमें याद दिलाता है कि हिंदी हमारे लिए आज भी समृद्ध, सुंदर और सक्षम भाषा में से एक है। यह हमारी जड़ है और इसे कभी भूलना नहीं है। विश्व हिंदी दिवस मनाने से हमारी लोक कथाएं, साहित्य, गीत और संस्कार जीवित रहते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-10, 09:37 IST

हिंदी भाषा भारत की पहचान मानी जाती है। हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। यह केवल भाषा नहीं है, बल्कि हर भारत के नागरिक की पहचान है। हिंदु होना हर नागरिक गर्व मानता है। अगर उसका जन्म भारत में हुआ है, तो वह खुद को हिंदु मानता है। यह हमारी जड़ों, परंपराओं और इतिहास से हमें जोड़ती है। यही कारण है कि हिंदी को भारत की आत्मा माना जाता है। विश्व हिंदी दिवस का सम्मान करने के लिए, लोग इस मौके पर सोशल मीडिया पर विशेज और कोट्स शेयर करते हैं। कई लोग अपनों को इस दिन कोट्स मैसेज भेजकर अपनों को विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं भी भेजते हैं। आज के इस आर्टिकल में आप विश्व हिंदी दिवस के विशेज और कोट्स पढ़ सकते हैं।

वर्ल्ड हिंदी डे विशेष (World Hindi Day Wishes 2026)

1- हिंदी है पहचान हमारी, हिंदी है अभिमान,
शब्दों में बसती संस्कृति, यही है हिंदुस्तान।
हर दिल की आवाज बनी, हर घर की है आशा,
गर्व से कहो दुनिया में -हिंदी है राष्ट्र भाषा।
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

World Hindi Day Wishes 2026

2- देश की माटी से निकली, दुनिया तक पहचान,
हिंदी ने हर कोने में बढ़ाया भारत का मान।
भावों की यह सरल धारा, संस्कृति की परिभाषा,
गर्व से कहो आज हम - विश्व भाषा बनी हिंदी भाषा।

3- विदेशी धरती पर भी जब हिंदी मुस्काती है,
भारत की संस्कृति तब और निखर जाती है।
हर अक्षर में बसता है अपनापन और विश्वास
इसीलिए विश्व में छाई है हिंदी की मिठास।

4- हिंदी बोले दिल से दिल,
विश्व मंच पर चमके हर पल।
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

 

वर्ल्ड हिंदी डे कोट्स (World Hindi Day Quotes 2026)

5- कलम चले तो हिंदी चले, सपनों को दे उड़ान,
देश की आत्मा बोल उठे, बनकर शब्द महान।
हर युग में जो साथ निभाए, बनकर आशा की परिभाषा,
वो भाषा सिर्फ हिंदी है - हिंदी है राष्ट्र भाषा।
World Hindi Day 2026 ki Shubhkamnaye

World Hindi Day Quotes 2026

6- गलियों की बोली में,
ग्रंथों के ज्ञान में,
हिंदी बसती है
हर एक पहचान में।

7- ना ऊंच-नीच, ना भेद सिखाए,
प्रेम का ही पाठ पढ़ाती है,
हिंदी सिर्फ भाषा नहीं,
मानवता से मिलवाती है।

8- आओ मिलकर प्रण लें हम,
इसको कभी न खोने दें,
विश्व हिंदी दिवस पर कहें -
हिंदी को हर दिल में बोने दें।

9- मेरी मां की लोरी हिंदी,
मेरा पहला उजाला,
मेरे देश की शान है हिंदी,
मेरा स्वाभिमान खास।

इसे भी पढ़ें- जानें कब और क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस

वर्ल्ड हिंदी डे मैसेज 2026 (World Hindi Day Message 2026)

10- माटी से जन्मी, संस्कारों में पली,
मां की लोरी बनकर, हर दिल में ढली।
हिंदी पहचना और हिंदी ही अभिमान
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

World Hindi Day Message in Hindi

11- शब्दों में बसती संस्कृति, बन गई पहचान,
हिंदी ने हर युग में बढ़ाया भारत का मान।
भावनाओं की सच्ची आवाज, संस्कारों की छाप,
हिंदी है हमारी शान, यही है हमारा प्रताप।

12- हिंदी ने जोड़ा दिलों को, मिटाया हर भेद-भान।
माटी की खुशबू इसमें, अपनों का विश्वास,
इसी भाषा में बसता है भारत का अभिमान
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

विश्व हिंदी दिवस स्टेटस (World Hindi Day Status 2026)

13- ना जाति, ना धर्म बांटे, जो सबको एक बनाए,
वो मीठी बोली हिंदी है, दिलों को जोड़ जाए।
माटी की खुशबू इसमें, भारत की हर परिभाषा,
शिर झुकाकर कहें हम - हिंदी है राष्ट्र भाषा।

World Hindi Day Status 2026

14- विश्व मंच पर गूंज रही, हिंदी की पहचान,
शब्दों में बसती संस्कृति, बढ़ाए भारत का मान।
सीमाओं से परे जो जोड़े, दिल से दिल का नाता,
हिंदी है हमारी आत्मा, हिंदी ही है माता।

Happy World Hindi Day 202

15-पहचान बनी शब्दों की, हिंदी ने रचा इतिहास,
विश्व ने माना आज इसे, प्रेम का सच्चा विश्वास।
ना भेद सिखाए, ना दूरी, बस अपनापन लाए,
हिंदी हर दिल में बसकर, सबको एक बनाए।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।