herzindagi
world hindi day  history theme

World Hindi Day 2024: जानें कब और क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस, क्या है इस साल की थीम?

World Hindi Day: अगर आपको भी हिंदी भाषा पसंद है, तो फिर इस आर्टिकल में हम आपको विश्व हिंदी दिवस का इतिहास और इससे जुड़ी कुछ रोचक जानकारियों के बारे में बताने जा रहे हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-01-10, 09:38 IST

World Hindi Day History: पूरे विश्व में हर साल 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी सिर्फ बोलचाल की भाषा ही नहीं, बल्कि देश की राज भाषा भी है।

आज के समय में हिंदी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, अफगानिस्तान और अमेरिका जैसे विश्व के कई देशों में पढ़ी, लिखी और बोली भी जाती है।

भारतीय लोगों के लिए हिंदी सिर्फ एक भाषा ही नहीं, बल्कि एक इमोशन भी है, जो पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक के लोगों को आसपास में जोड़ने का काम करती है।

हिंदी की लोकप्रियता आज के समय में इस कदर प्रचलित है कि हर साल विश्व स्थर पर हिंदी दिवस मनाया जाता है और लोगों को हिंदी के महत्व के बारे में बताया जाता है।

इस आर्टिकल में हम आपको विश्व हिंदी दिवस का इतिहास और इससे जुड़ी कुछ रोचक जानकारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे।    

विश्व हिंदी दिवस का इतिहास (World hindi day history)

World Hindi Day

विश्व हिंदी दिवस का इतिहास काफी पुराना है। कहा जाता है कि पहले विश्व हिंदी दिवस का आयोजन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में किया गया था। इस आयोजन में स्पेन, लंदन और न्यूयॉर्क आदि देशी सहित करीब 30 अन्य देशों ने भाग लिया था।

इसके बाद साल 2026 में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री के द्वारा औपचारिक रूप से 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसके बाद हर साल 10 जनवरी को पूरे विश्व में हिंदी दिवस मनाया जाता है।

विश्व हिंदी दिवस 2024 की थीम? (World hindi day 2024 theme)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by India in Bali (@consulateindiabali)

 

आपको बता दें कि हर साल विश्व हिंदी दिवस किसी न किसी विशेष थीम मनाया जाता है। कहा जा रहा है कि साल 2024 के लिए विश्व हिंदी दिवस की थीम 'हिंदी पारंपरिक ज्ञान और कृत्रिम बुद्दिमत्ता' तक की गई है।

विश्व हिंदी दिवस को लेकर देश भर में कई कार्यक्रम का आयोजन होता है। इन कार्यक्रम में हिंदी के महत्व के बारे में आम लोगों को जागरूक किया जाता है। विश्व हिंदी दिवस में कई लोग बढ़-चढ़कर हिस्स भी लेते हैं।

इसे भी पढ़ें: World Hindi Day Wishes & Quotes in Hindi: विश्व हिंदी दिवस पर इन खूबसूरत मैसेज के माध्यम से अपनों को दीजिए शुभकामनाएं

विश्व हिंदी दिवस और हिंदी दिवस में क्या है अंतर? ( World hindi day and hindi day)

 

विश्व हिंदी दिवस और हिंदी दिवस में काफी अंतर है। आपको बता दें कि हिंदी दिवस भारत में हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। वहीं विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है।

हालांकि, इन दोनों ही दिन का मकसद हिंदी भाषा को प्रोत्साहित ही करना है, लेकिन एक राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है और एक विश्व स्तर पर मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस के मौके पर विदेशों में मौजूद दूतावास और विश्वविद्यालय में अलग-अलग प्रकार का कार्यक्रम आयोजन होता है। (हिंदी दिवस का इतिहास और महत्त्व)

 

हिंदी से जुड़ी रोचक जानकारी (facts about hindi)   

  • आज की तारीख में करीब 150 से भी अधिक देशों में हिंदी बोली जाती है।    
  • आज की तारीख में विश्व के कई देशों में हर रोज दर्जन से भी अधिक अखबार और पत्रिकाएं प्रकाशित की जाती है।
  • विश्व के नामी-गिरामी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और संस्थानों में हर रोज हिंदी पढ़ाई जाती है।
  • कई देशों में विश्व हिंदी दिवस के मौके पर कार्यक्रम का भी आयोजन होता है।
  • कहा जाता है कि यूएई में हिंदी एफएम रेडियो चैलन चलते हैं, जहां गाने सुने जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: बिहार है हिंदी को अपनाने वाला पहला राज्य, मातृभाषा के बारे में ये 5 बातें नहीं जानते होंगे आप

हिंदी के बारे में कुछ विद्वान लोगों की राय 

  • हिंदी देश की राष्ट्रभाषा है- महात्मा गांधी 
  • हिंदी के माध्यम से सारे भारत को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है- स्वामी दयानंद सरस्वती 
  • हिंदी स्वयं अपनी ताकत से बढ़ेगी- पं. जवाहरलाल नेहरू

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।