Spices and Planets: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का अत्यधिक महत्व बताया गया है तो वहीं, पाक शास्त्र में मसालों की अहम भूमिका है। दोनों ही शास्त्रों के आधार पर हिन्दू धर्म ग्रंथों में मसालों का ग्रहों से विशेष संबंध होने की जानकारी वर्णित है।
हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दिए गए तथ्यों के आधार पर आज हम आपको किस ग्रह से कौन से मसाले का नाता है और उसके प्रयोग से ग्रह की दिशा एवं दशा पर क्या असर पड़ता है इस बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
सूर्य ग्रह (Sun Planet):लाल मिर्च, काली मिर्च, सरसों, गुड़ और जौ पर सूर्य का स्वामित्व है। घर में इन मसालों के उपयोग से सूर्य की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है।
चंद्र ग्रह (Moon Planet): इलायची और हींग चंद्र ग्रह के अंतर्गत आती है। इन मसालों के उपयोग से चंद्रमा की दिशा कुंडली में बेहतर होती है और चंचल मन शांत होता है।
इसे जरूर पढ़ें: Maa Lakshmi Mantra: अच्छी सेहत के लिए करें मां लक्ष्मी के इस मूल मंत्र का जाप, अर्थ समेत जानें इसके लाभ
मंगल ग्रह (Mars Planet): ग्रेवी बनाने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले मसाले जैसे कि चीनी, लाल मिर्च (लाल मिर्च के टोटके), अदरक, मेथी और मूंगफली से मंगल का नाता होता है।
बुध ग्रह (Mercury Planet): धनिये का बुध से संबंध होता है। माना जाता है कि धनिये के प्रयोग से बुद्ध ग्रह के शुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ते हैं। बुद्ध की स्थिति मजबूत होने से अटके काम बनने लग जाते हैं।
गुरु ग्रह (Jupiter Planet): हल्दी के स्वामी गुरु ग्रह हैं। हल्दी को हिन्दू धर्म में शुभ भी माना जाता है। हल्दी के उपयोग से गुरु का स्थान कुंडली में मुख्य रूप से प्रशस्त होता है।
शुक्र ग्रह (Venus Planet): जीरा, सौंफ और नमक का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए इन मसालों के उपयोग से बेहतर और आसान तरीका कोई भी नहीं माना जाता है।
शनि ग्रह (Saturn Planet): तेल, काली मिर्च, काले तिल, लौंग और शहद (शहद के उपाय) शनि का मसाला है। शनि को प्रसन्न करने का सरल मार्ग यही है कि घर में इन मसालों का इस्तेमाल किया जाए और शनि देव को यह मसाले हर शनिवार को अर्पित किये जाएं।
इसे जरूर पढ़ें:Mahabharat Katha: श्री कृष्ण के हाथों मरकर कैसे बना भीम का पोता भगवान? जानें महाभारत से जुड़ा रोचक किस्सा
राहु ग्रह (Rahu Planet): तेजपत्ते और जायफल के उपयोग से राहु के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है।
केतु ग्रह (Ketu Planet): अजवाइन, काला नमक, इमली और अमचूर केतु के प्रभाव को कम करने में सहायक साबित होते हैं।
तो ये था ग्रहों का मसालों से गहरा संबंध और ग्रहों का मसालों के रूप में आपके जीवन पर प्रभाव। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Shutterstock, Pexels
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों