
फरवरी का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत खास है। इस पूरे महीने में बहुत से खगोलीय उतार-चढ़ाव होने वाले हैं। इस दैरान जहां कई ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल बदल सकते हैं वहीं ग्रहों का गोचर भी बड़े बदलाव लाने वाला है। ऐसे ही 17 फरवरी को आकाशीय मंडल में एक दुर्लभ और प्रभावशाली पंचग्रही राजयोग बनने जा रहा है, जिसकी अवधि लगभग 54 घंटे की रहेगी। ऐसा माना जाता है कि जब एक ही राशि या भाव में पांच प्रमुख ग्रहों का संयोग बनता है, तो उसे पंचग्रही योग कहा जाता है। वहीं यदि यह शुभ स्थिति में बने तो यह राजयोग जैसा फल प्रदान करता है। इस साल फरवरी महीने में विशेष पंचग्रही राजयोग के प्रभाव से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें पंचग्रही राज योग का किन राशियों के जीवन में कैसा प्रभाव होगा और किसे इस दौरान आर्थिक लाभ हो सकता है।
मेष राशि वालों के लिए फरवरी का पंचग्रही राजयोग अत्यंत शुभ हो सकता है। इस दौरान आपको करियर में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आपके लिए फरवरी के बाद प्रमोशन के योग बन रहे हैं और लोगों को अपनी मौजूदा नौकरी में भी लाभ मिल सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता है और आपको बिजनेस में पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। करियर और आर्थिक दृष्टि से यह योग अत्यंत शुभ रहने वाला है। आपकी नौकरी में बदलाव भी हो सकता है और आपको किसी अच्छी नौकरी का ऑफर मिलने के योग हैं। मेष राशि के लोगों का करियर इस दौरान अपने चरम पर पहुंच सकता है।

वृषभ राशि के लोगों के लिए इस समय करियर में उछाल आएगा और आपकी अच्छी नौकरी के योग बन रहे हैं। पंचग्रही राज योग के प्रभाव से वर्कप्लेस में आप बहुत प्रभावशाली बने रहेंगे। इस दौरान आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपके करियर के लिए बहुत शुभ होंगी। राज योग के प्रभाव से आपको भविष्य में भी कई तरह से लाभ मिलते दिखाई दे सकते हैं और आर्थिक उन्नति के योग हैं। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।
सिंह राशि के लोगों के लिए पंचग्रही राज योग अत्यंत लाभकारी हो सकता है। आपको इस दौरान किसी बड़ी जिम्मेदारी का सामना करना होगा। यदि आप नौकरी में प्रमोशन की राह देख रहे हैं तो जल्द ही योग बनेंगे। अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं तो आगे का समय आपक अनुकूल हो सकता है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए भी समय अनुकूल है। आपको रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और कर्ज से मुक्ति के योग बन रहे हैं।

17 फरवरी को बनने वाला पंचग्रही राजयोग आपके जीवन में बहुत शुभ संकेत दे रहा है। इस दौरान आपको अपने भाग्य का साथ तो मिलेगा ही और कर्मों का फल भी मिलेगा। कन्या राशि के लिए समय पूरी तरह से अनुकूल है। अगर आप किसी चिंता में थे तो आपको जल्द ही इससे बाहर निकलने का मौका मिल सकता है। इस दौरान यदि आप किसी नए काम की योजना बना रही हैं तो लाभ मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Mahashivratri Date 2026: 15 या 16 फरवरी? जानें सही तिथि, निशिता काल और चारों प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त
मकर राशि के लोगों के लिए पंचग्रही राजयोग प्रगति और स्थिर सफलता का संकेत दे रहा है। इस दौरान आपके करियर में आपकी मेहनत रंग ला सकती है और वर्कप्लेस में सीनियर्स की सराहना मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं, वहीं व्यवसाय में भी विस्तार के योग हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन मिलने या नए स्रोत से आय बढ़ने की संभावना है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।