february shubh dates 2026

February Shubh Dates 2026: नए बिजनेस की करनी हो शुरुआत या नौकरी की हो जॉइनिंग, फरवरी के ये 7 तिथियां हैं सबसे ज्यादा शुभ

फरवरी 2026 नई शुरुआत, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का महीना माना जा रहा है। इस दौरान कुछ विशेष तिथियां ऐसी हैं जिन्हें परंपरा और ज्योतिष दोनों ही नए काम शुरू करने के लिए शुभ मानते हैं। अगर आप बिजनेस, नौकरी, वाहन या हेल्थ रूटीन की शुरुआत करना चाहती हैं, तो ये दिन आपके लिए खास हो सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-06, 12:21 IST

फरवरी का महीना अपने-आप में सुकून, संतुलन और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान सर्दी कम होने लगती है और बसंत ऋतु का आगमन हो जाता है। यही संतुलन इसे नई शुरुआत के लिए अनुकूल बनाता है। परंपरागत मान्यताओं के अनुसार फरवरी 2026 में कुछ ऐसी तिथियां हैं जो नए काम को शुरू करने के लिए विशेष रूप से शुभ मानी जा रही हैं। इस दौरान आप चाहे नया व्यापार शुरू करना चाहते हों, किसी फैक्ट्री या क्लिनिक खोलने की योजना बना रहे हों, नई नौकरी जॉइन करना चाह रहे हों, वाहन की खरीदारी करना चाह रहे हों या हेल्थ रूटीन की शुरुआत  कर रहे हों कुछ ऐसे दिन हैं जो इस महीने आपके लिए बहुत शुभ माने जा रहे हैं और किसी भी काम की शुरुआत इसी महीने में करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी। आइए ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई एक्सपर्ट मीनाक्षी अग्रवाल से जानें फरवरी की 7 शुभ तिथियों के बारे में।

6 और 07 फरवरी 2026 -शुभ आरंभ के दिन

ये दोनों दिन शांत, स्थिर और मजबूत शुरुआत के लिए अनुकूल माना जा रहा है। किसी बिजनेस की शुरुआत, ऑफिस, फैक्ट्री या क्लिनिक की शुरुआत के लिए ये तिथियां अत्यंत शुभ हैं। यदि आप 06 फरवरी को नई गाड़ी की डिलीवरी या पहली ड्राइव के लिए भी जाना चाहती हैं तो यह तिथि शुभ है। यही नहीं कोई नई डाइट प्लानिंग, योगा, फिटनेस या नया लाइफस्टाइल शुरू करने के लिए भी समय अच्छा है।
इन दिनों में किसी भी काम की शुरुआत के लिए आप 'ॐ श्री गणेशाय नमः' मंत्र का जाप करें।

mantra jaap

12 फरवरी 2026 -एकादशी (शुक्ल पक्ष)

यह तिथि शुद्धता, अनुशासन और मानसिक स्पष्टता का प्रतीक है। कंसल्टेंसी, वेलनेस सेंटर, क्लिनिक या हेल्थ प्रोग्राम जैसी निरंतरता वाले कार्यों की शुरुआत के लिए यह तिथि सबसे उत्तम है। बिजनेस रजिस्ट्रेशन, योजना निर्माण या सॉफ्ट लॉन्च भी इस दिन यदि आप करती हैं तो आपके लिए फलदायी होगा। इस दिन किसी भी काम की शुरुआत के लिए 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें।

15 फरवरी  2026 -महाशिवरात्रि

यह दिन संकल्प, परिवर्तन और आंतरिक शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, अस्पताल या दीर्घकालिक व्यवसाय शुरू करने के लिए विशेष शुभ माना जा रहा है। अगर आपको कोई भी बुरी आदत है तो आप इसी दिन उस आदत से बाहर निकलने को कोशिश करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज का दिन बुरी आदत को छोड़कर अनुशासित दिनचर्या शुरू करने के लिए भी यह श्रेष्ठ दिन है। आज ॐ नमः शिवाय का जाप करके किसी भी काम की शुरुआत करें।

17 फरवरी 2026-स्प्रिंग फेस्टिवल

आज के दिन नई ऊर्जा, उन्नति और समृद्धि का प्रतीक का दिन है। आज का दिन ऑनलाइन, टेक्नोलॉजी या अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुड़े व्यापार की शुरुआत के लिए सबसे अच्छा माना जा रहा है। इस दिन नए उपकरण, सिस्टम या प्रोडक्ट एक्टिवेट करने के लिए भी समय उपयुक्त है।

shubh dates for february month

22 फरवरी 2026-गणेश चतुर्थी (शुक्ल पक्ष)

आज का दिन किसी भी नई शुरुआत के लिए शुभ है। इस दिन गणपति पूजन करना अत्यंत शुभ है। नई दुकान, क्लीनिक, कोचिंग सेंटर या वाहन पूजा के लिए आज का दिन सबसे श्रेष्ठ है। इस दिन यदि आप कोई भी काम शुरू करें तो इसके दीर्घकालिक फल मिल सकते हैं। यही नहीं फरवरी में यदि आप शादी के लिए रिश्ता लेकर जा रही हैं तो यही दिन सबसे शुभ माना जा रहा है। इस दिन 'वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ' मंत्र के जाप से आप किसी भी काम की शुरुआत कर सकती हैं।

26 फरवरी 2026-एकादशी (कृष्ण पक्ष)

इस दिन यदि आप किसी काम की दोबारा शुरुआत करना चाहती हैं तो सबसे शुभ दिन होगा। अगर पहले आपका कोई प्रयास अधूरा रह गया हो, तो उसे नए संकल्प के साथ शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आपकी सेवा, स्वास्थ्य और संतुलन आधारित कार्यों के लिए अच्छा समय है। इस दिन ॐ विष्णवे नमः मंत्र का जाप करें।

यदि आप किसी भी काम की शुरुआत करना चाहती हैं तो फरवरी में ये दिन बहुत शुभ हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;