why we should not keep gold in iron safe

Astro Tips: क्या आप भी रखती हैं लोहे की तिजोरी में सोना? जानें ज्योतिष में क्यों माना गया है इसे खराब

शास्त्रों के अनुसार, हर धातु का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है और जब विरोधी स्वभाव वाले ग्रहों की धातुएं एक साथ मिलती हैं तो उसका नकारात्मक प्रभाव हमारे आर्थिक जीवन पर पड़ता है। 
Editorial
Updated:- 2026-01-07, 18:04 IST

ज्योतिष शास्त्र और वास्तु विज्ञान के अनुसार, धन का संचय केवल मेहनत पर ही नहीं बल्कि इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप उसे किस स्थान और किस धातु के संपर्क में रखते हैं। हम में से अधिकांश लोग सुरक्षा की दृष्टि से अपने कीमती सोने के गहने और सिक्के लोहे की भारी तिजोरी या अलमारी में रखते हैं। हालांकि, ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इसे एक बड़ी भूल माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, हर धातु का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है और जब विरोधी स्वभाव वाले ग्रहों की धातुएं एक साथ मिलती हैं तो उसका नकारात्मक प्रभाव हमारे आर्थिक जीवन पर पड़ता है। ऐसे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर क्यों लोहे की तिजोरी में सोना रखना अशुभ है? 

लोहे की तिजोरी में सोना रखने के नुकसान 

ज्योतिष में सोने का संबंध गुरु और सूर्य से माना गया है। ये दोनों ग्रह सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक हैं। वहीं दूसरी ओर, लोहा मुख्य रूप से शनि देव की धातु है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि और सूर्य के बीच शत्रुता का भाव होता है।

lohe ki tijori mein sona kyu nahi rakhna chahiye

जब आप देवगुरु बृहस्पति की धातु सोने को शनि की धातु लोहे के भीतर रखते हैं तो ग्रहों का यह टकराव आपकी संपत्ति में बरकत को रोकता है। इससे घर में धन आने के रास्ते कम होने लगते हैं और संचित धन भी धीरे-धीरे खर्च होने लगता है।

यह भी पढ़ें- किसी को भी उधार देने से पहले कर लें ये 1 काम, समय पर लौट आएगा पैसा

लोहा एक ठंडी धातु है जो नकारात्मकता को जल्दी सोखती है जबकि सोना सकारात्मकता और तेज का प्रतीक है। लोहे के बक्से या तिजोरी में सोना बंद रखने से सोने की ऊर्जा दब जाती है।

वास्तु के अनुसार, लोहे के संपर्क में रहने से सोने के शुभ प्रभाव कम हो जाते हैं जिससे व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कई बार लोग महसूस करते हैं कि बहुत पैसा कमाने के बावजूद उनके पास बचत नहीं हो पा रही है। इसका एक सूक्ष्म कारण तिजोरी का गलत चयन भी हो सकता है।

lohe ki tijori mein sona kyu nahi rakh sakte hain

जब सोने को लंबे समय तक लोहे के संपर्क में रखा जाता है तो इसके कई मानसिक और आर्थिक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। अनावश्यक खर्चे बढ़ जाते हैं और निवेश में घाटा होने की संभावना रहती है।

परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक सकती है या करियर में बार-बार रुकावटें आती हैं। घर में कलह और धन की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती है। अगर आपके पास लोहे की ही तिजोरी है और उसे बदलना संभव नहीं है तो आप कुछ आसान बदलाव कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Gamle Ka Upay: क्या आपके भी घर में है कोई खाली गमला तो कर लें ये 1 काम, घर में नहीं घुस पाएगी नकारात्मक ऊर्जा

सबसे बेहतर तरीका यह है कि आप सोने को सीधे लोहे के संपर्क में न रखें। सोने के गहनों को हमेशा एक लाल या पीले रंग के रेशमी कपड़े में लपेटकर रखें। इसके अलावा, आप सोने को लकड़ी के छोटे बक्से में रखकर उस बक्से को लोहे की तिजोरी के अंदर रख सकते हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;