image

धन हानि का कारण बन सकती हैं ये 5 गलतियां, कहीं आप में भी तो नहीं हैं ये आदतें

कई बार आपकी छोटी सी गलती बड़े परिणामों का कारण बन सकती हैं। ऐसी ही यदि आप अपने घर में कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान नहीं देती हैं तो आपके जीवन में आर्थिक नुकसान हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-08-29, 18:01 IST

हर कोई चाहता है कि उनके जीवन में धन-समृद्धि बनी रहे और कभी भी आर्थिक तंगी न आए। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं, लेकिन आपकी कुछ गलतियां घर में धन हानि का कारण भी बन सकता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई नियम बताए गए हैं जिनका पालन न करने से धन हानि हो सकती है। अगर आप नियमित दिनचर्या में कुछ छोटी-छोटी गलतियां करती है तो आपका पैसा बिना वजह खर्च हो सकता है। ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं को घर की समृद्धि के लिए कुछ उपाय करने चाहिए। यदि आप कुछ ज्योतिष बातों का पालन नहीं करती हैं तो इसका असर पूरे घर पर होता है और मुख्य रूप से पति के लिए अच्छा नहीं माना जाता है और उनके लिए धन हानि के योग बनते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य अमिता रावल से जानें कि आपको कौन सी 5 गलतियां नहीं करनी चाहिए।

भोग से पहले ही भोजन को जूठा करना

कई महिलाओं की आदत होती है कि वो भोजन बनाते समय ही उसको जूठा कर देती हैं। इसका मतलब यह हुआ कि वो भोजन को भोग लगाने से पहले ही चख लेती हैं। ऐसा करना आपके घर में दरिद्रता का कारण बन सकता है। यह आदत सीधे-सीधे धन हानि का कारण बन सकती है। ऐसा माना जाता है कि भोजन का पहला अंश भगवान को अर्पित करना चाहिए। इसके बाद ही आपको भोजन ग्रहण करना चाहिए।

mistakes that may be money loss

प्लास्टिक के डिब्बे में नमक रखना

नमक को घर में लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। नमक सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नमक को कभी भी प्लास्टिक के डिब्बे में नहीं रखना चाहिए। प्लास्टिक हमेशा से ही नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और यह धीरे-धीरे घर में पैसों की कमी का कारण बन सकता है। नमक को आप हमेशा कांच की शीशी में रखें तो यह शुभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: वास्तु टिप्स:  धन हानि से बचना है तो शाम के वक्त न करें इन 3 चीजों का दान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Amita rawal (@astrologer_amita)

घर के मुख्य द्वार को पैर से खोलना

घर का मुख्य द्वार वह स्थान होता है जो घर में आने वाली ऊर्जा का प्रवेश द्वार होता है। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि मुख्य द्वार को हमेशा सम्मान देना चाहिए। कई बार लोग अपने पैरों से मुख्य द्वार का दरवाजा खोलते हैं जो कि नकारात्मकता का कारण बन सकता है। मुख्य द्वार को पैर से खोलना हमेशा घर की लक्ष्मी का अपमान करना माना जाता है। ऐसा करने से अचानक आपके घर में खर्च बढ़ सकते हैं और धन हानि हो सकती है। यही नहीं इससे घर में दरिद्रता का वास भी हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: क्या अपराजिता का पौधा घर के मुख्य द्वार पर लगाना ठीक है?

अंधेरा होने के बाद दीपक जलाना

संध्या काल में घर में दीपक जलाना हमेशा से ही शुभ माना जाता है, लेकिन इसका सही समय गोधूलि बेला को माना जाता है। अगर आप अंधेरा होने के बाद घर पर दीपक जलाती हैं तो यह आपके लिए धन हानि का कारण बन सकता है। शास्त्रों के अनुसार संध्या काल में यानी सूरज ढलते ही घर में दीपक जलाना चाहिए। इससे वातावरण शुद्ध होता है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

deeya lit after sunset

तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में रखना

तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र पौधा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसे हमेशा सही दिशा में ही रखना चाहिए। तुलसी के पौधे के लिए सबसे अच्छी दिशा ईशान कोण यानी कि उत्तर -पूर्व को माना जाता है। यदि आप तुलसी के पौधे को दक्षिण दिशा में रखती हैं तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। साथ ही, ये आपके लिए धन हानि का कारण भी बन सकता है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik. com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;