image

वास्तु टिप्स:  धन हानि से बचना है तो शाम के वक्त न करें इन 3 चीजों का दान

अगर आपको भी लगता है कि धन की हानि हो रही है, तो ऐसे में आप शाम के समय कुछ ऐसी खास चीजों का दान न करें, जिससे आपके ऊपर संकट आ जाए। आर्टिकल में जानते हैं इसके बारे में।
Editorial
Updated:- 2025-06-27, 20:00 IST

हिंदू धर्म में दान पुण्य करना बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही, इससे हमारे कर्मों पर अच्छा असर पड़ता है। लेकिन इसके लिए भी सही समय और सही चीजों का दान करना होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आप अपनी धन की हानि को बचा सकते हैं। इसके बारे में हम पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जानें। आखिर शाम के समय किन चीजों का दान निषेध होता है।

तुलसी को न करें दान

अक्सर ऐसा कहते हैं कि तुलसी माता के रूप में पूजनीय होती है। इसे हमारे धर्म में पवित्र माना जाता है। इसलिए जब भी तुलसी लगाते हैं, तो इसका दान नहीं करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि तुलसी को देने का मतलब होता है कि आप अपने घर से धन को दे रहे हैं। ऐसे में शाम के समय तुलसी के पौधे को किसी को भी दान न करें। इससे घर में नकारात्मकता आ सकती है। आप इसे देने के लिए साफ मनाही भी कर सकते हैं।

Tulsi

शाम के समय दही का न करें दान

आपको कभी भी शाम के समय दही का दान नहीं करना चाहिए। दही को चंद्र का कारक माना जाता है। यह वस्तु आपके जीवन में धन की हानि का कारण बन सकती है। इसलिए अगर आपको जीवन में स्थिरता लानी है, तो आपको इसे शाम के समय दान नहीं देना चाहिए। इससे आपकी ऊर्जा पॉजिटिव बनी रहेगी।

Curd

शाम क समय नमक का न करें दान

नमक को घर में नेगेटिविटी को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे ऊर्जा और संतुलन से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु के अनुसार अगर आप शाम के समय इसका दान रते हैं, तो इससे घर में कलर, आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। यह आपके शुक्र और राहु को भी खराब कर सकता है। इसलिए शाम के समय आपको इसका दान नहीं करना चाहिए।

Salt (2)

इसे भी पढ़ें: आपकी इस आदत से रूठ सकती हैं देवी लक्ष्मी , पंडित जी से जानें

दान करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • दान हमेशा सुबह या दोपहर के समय करें। शाम का समय इसके लिए न चुने।
  • अगर किसी जरूरतमंद को इन वस्तुओं का दान कर रहे हैं, तो इसे दान के हिसाब से निकालकर रख दें। फिर आप उसे दें।
  • आप किसी भी वस्तु को दान अपने हाथों से दें।

इसे भी पढ़ें: जमीन पर भूलकर भी ना रखें यह चीजें, हो सकती है धन की हानि

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;