
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक ऐसी समस्या बन गया है, जो न केवल हमारे स्वास्थ को बल्कि घर की सुख-शांति को भी भंग कर देता है। कई बार इसकी वजह से हमारे घर में भी लड़ाई झगड़े शुरू हो जाते हैं। ऐसे में इसका मुख्य कारण वास्तु दोष हो सकता है, जिससे आपके घर में स्थिरता नहीं रहती है, जिसका असर नकारात्मक नजर आता है। आप इसके लिए सौंफ से जुड़े वास्तु उपायों को करें, जिससे आपके जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने ऐसे ही खास वास्तु उपायों के बारे में बताया है।
अगर आपको रात में बुरे सपने आते हैं या तनाव के कारण नींद नहीं आती, तो यह उपाय आपके लिए रामबाण है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, एक सफेद कपड़े में थोड़ी सी सौंफ बांधकर अपने तकिए के नीचे रखें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आपको सुकून की नींद आती है। इसलिए आपको इस उपाय को जरूर करना चाहिए।

अगर आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता जा रहा है और इसकी वजह से आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, तो ऐसे में जरूरी है कि आप बेडरूम में सौंफ से जुड़े वास्तु उपाय को जरूर करें। इसके लिए आपको एक तांबे के लोटे में पानी भरकर इसमें सौंफ को डालना है। इसे अपने सिरहाने पर रखना है। अगली सुबह उस पानी को पौधों में डाल देना है। इससे आपके आसपास की नकारात्मकता दूर हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Vastu Upay: खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले, इमली के ये छोटे से उपाय बदल देगें आपका जीवन
ज्योतिष और वास्तु में सौंफ का संबंध बुध और शुक्र से माना गया है, लेकिन यह राहु की नकारात्मकता को कम करने में भी सहायक है। अगर घर में बिना वजह झगड़े होते हैं, तो घर के मुख्य द्वार के पास एक कांच के बर्तन में सौंफ भरकर रखें। यह बाहर से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेती है और घर के सदस्यों का मन शांत रहता है।

इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी
वास्तु शास्त्र के ये छोटे-छोटे उपाय सुनने में सरल लग सकते हैं, लेकिन इनका प्रभाव बहुत गहरा होता है। सौंफ न केवल आपके शरीर को ठंडक देती है, बल्कि अपनी सकारात्मक तरंगों से आपके आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध करती है। आपको घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए इसका वास्तु उपाय जरूर करना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।