
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की किसी भी चीज के सही जगह पर निर्धारण के साथ घर की साफ़-सफाई भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। ये केवल घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ही सीमित नहीं होती है बल्कि इसका सीधा संबंध घर की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा से भी होता है। मुख्य रूप से घर में झाड़ू लगाने के और झाडू को सही जगह पर रखने के कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका पालन बहुत जरूरी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप घर में झाड़ू को सही स्थान पर नहीं रखती हैं और इसका इस्तेमाल सही तरीके से नहीं करती हैं जो घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है। वास्तु की मानें तो झाड़ू लगाने का तरीका और समय बहुत मायने रखते हैं। कई बार हम झाड़ू से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां भी कर बैठते हैं जिसका असर पूरे घर में और घर के लोगों के जीवन में होता है। आइए एस्ट्रोलॉजर अमिता रावल से जानें वास्तु के अनुसार घर में झाड़ू लगाने का सही तरीका क्या है और आपको इसके इस्तेमाल के समय किन गलतियों से बचने की जरूरत होती है।

वास्तु के अनुसार झाड़ू हमेशा बाहर से अंदर की ओर लगानी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति घर के भीतर से बाहर की ओर झाड़ू लगाता है, तो शास्त्रों की मान्यता के अनुसार घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती हैं। इसलिए आपको कभी भी झाड़ू घर के अंदरूनी हिस्से से बाहर की ओर नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा घर के भीतर आ जाती है और सकारात्मकता बाहर निकल जाती है।
यह भी पढ़ें- घर में झाड़ू लगाने का सही समय क्या है?
हमेशा ऐसा कहा जाता है कि आपको झाड़ू हमेशा मुख्य द्वार से लगानी शुरू करनी चाहिए उसके बाद घर के भीतर जैसे रसोई, हॉल,बेडरूम और अन्य जगहों पर झाड़ू लगानी चाहिए। बहुत से लोग सफाई की शुरुआत मुख्य दरवाजे से नहीं करते हैं को कि वास्तु के अनुसार गलत माना जाता है। मुख्य द्वार को घर का प्रवेश द्वार माना जाता है, जहां से सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। अगर आप वहीं से झाड़ू लगाना शुरू करती हैं, तो सकारात्मक ऊर्जा घर के भीतर आती है।
View this post on Instagram

झाड़ू लगाने के बाद अगर कचरे को घर में ही इकट्ठा छोड़ दिया जाए, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। वास्तु शास्त्र में कचरे को दरिद्रता और अशुभता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए सफाई के तुरंत बाद कचरे को तुरंत ही घर से बाहर फेंक देना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख-समृद्धि का वास होता है।
यह भी पढ़ें- Broom Remedies: शादी में बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में क्यों नहीं लगानी चाहिए झाड़ू
वास्तु की मानें तो झाड़ू लगाने का सबसे गलत समय सूर्यास्त के बाद का माना जाता है। अगर आप इस दौरान घर में झाड़ू लगाती हैं, तो माता लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। शाम के समय झाड़ू लगाना कई मान्यताओं के अनुसार उचित नहीं माना जाता है, लेकिन अगर आप किसी कारणवश इस समय घर में झाड़ू लगाती हैं, तो आपको कभी भी कचरा घर के बाहर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता बढ़ सकती है और आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आप भी घर में झाड़ू लगाते समय वास्तु से जुड़ी कोई भी गलती करती हैं, तो ये शुभ नहीं माना जाता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।