हमारे शास्त्रों में हर एक कार्य के कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं और उनका पालन करने से सुख समृद्धि बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि यदि आप सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक शास्त्रों और ज्योतिष से जुड़ी बातों का ध्यान रखते हैं तो आपके जीवन में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
ऐसे ही घर में झाड़ू लगाने के भी कुछ नियम बनाए गए हैं और उनका पालन करने से आपके मन मस्तिष्क पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है। वैसे तो घर में पूरे समय साफ़-सफाई बनाए रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और इसी वजह से दिन की शुरुआत होते ही झाड़ू लगाने और घर को साफ़ करने की सलाह दी जाती है।
ज्योतिष की मानें तो घर में झाड़ू लगाने के कुछ नियम हैं और दिन के कुछ निश्चित घंटों में ही इसका इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। आइए वास्तु एक्सपर्ट मधु कोटिया से जानें झाड़ू किस समय लगाना सबसे शुभ माना जाता है और दिन में किस समय इसका इस्तेमाल पूरी तरह से वर्जित होता है।
अगर हम वास्तु की मानें तो झाड़ू जगाने के लिए सबसे शुभ समय सुबह के चार पहर माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि दिन की शुरुआत के चार पहर किसी भी साफ़-सफाई के लिए सबसे अच्छा समय माने जाते हैं। वहीं झाड़ू को माता लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है और यदि आप गलत समय पर इसका इस्तेमाल करती हैं तो आपके घर में इसके फायदे की जगह नुकसान होने लगते हैं।
यदि हम झाड़ू लगाने के लिए सबसे शुभ समय की बात करते हैं तो ये सूर्योदय के तुरंत बाद का समय होता है और इस समय झाड़ू का इस्तेमाल करने से सकरात्मक ऊर्जा घर आती है। वहीं यदि हम ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू लगाने की बात करते हैं तो यह समय इसके लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है। ब्रह्म मुहूर्त सूर्योदय के लगभग डेढ़ घंटे पहले का समय होता है। यदि आप ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू का इस्तेमाल करती हैं तो आपके घर की ऊर्जा बाहर जा सकती है।
यदि हम वास्तु की मानें तो जिस तरह झाड़ू लगाने के लिए सुबह के 4 पहर शुभ माने जाते हैं उसी तरह से शाम के चार पहर में भूलकर भी झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस समय झाड़ू लगाने से घर की लक्ष्मी दूर हो जाती है और आर्थिक समस्याएं आने लगती हैं। रात के चार पहर में झाड़ू लगाने से दरिद्रता आती है और माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
वास्तु में आपको ऐसा न करने की सलाह दी जाती है। दरअसल यह प्रथा काफी लंबे समय से चली आ रही है, क्योंकि पहले के समय घर में रात के समय प्रकाश नहीं होता था और यदि आपकी कोई कीमती चीज कहीं खो जाती थी तो झाड़ू लगाकर कूड़ा घर से बाहर करने पर उस सामान के खोने का डर भी रहता था। इसी वजह से आज भी ये प्रथा चली आ रही है कि शाम के समय या रात में झाड़ू न लगाने की बात की जाती है।
इसे जरूर पढ़ें: Broom Vastu: क्या घर में दो झाड़ू एक साथ रखना ठीक है, जानें वास्तु के नियम
वास्तु के अनुसार यदि आपको किसी वजह से शाम के समय झाड़ू लगानी भी पड़े तो आपको झाड़ू में निकला हुआ कूड़ा घर से बाहर नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि शाम के समय घर की धुल या मिट्टी को घर से बाहर निकालने से माता लक्ष्मी भी घर से बाहर निकल जाती हैं।
इसी वजह से यदि आप शाम या रात के समय झाड़ू लगा रही हैं तो कूड़ा घर में ही किसी स्थान पर रख दें और इसे सुबह के समय ही घर से बाहर निकालें। ऐसा करने से आपके घर की समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक स्थिति भी ठीक बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: क्या घर में इस्तेमाल होने वाला झाड़ू किसी दूसरे को देना ठीक है
यदि आप साफ़-सफाई और झाड़ू का इस्तेमाल करते समय वास्तु के नियमों और झाड़ू से जुडी कुछ बातों का ध्यान रखती हैं तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images:Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।