वास्तुशास्त्र आपको कई अलग तरह के नियमों के बारे में बताता है और उन नियमों का पालन करने से घर की समृद्धि बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि घर में रखी हर एक चीज यदि वास्तु नियमों के अनुसार हो तो आपके घर में और जीवन में सफलता के योग बनते हैं। किसी भी व्यक्ति के रहने का स्थान ऊर्जा के सामंजस्य के लिए सिद्धांतों के बारे में बताता है। वास्तु हमारे आस-पास के वातावरण को सुगम बनाता है और जीवन जीने की नई दिशा प्रदान करता है।
ऐसे ही घर में रखी चीजों में से एक है झाड़ू। यदि आप झाड़ू को घर में सही स्थान पर रखती हैं तो यह आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने में मदद करता है। ऐसे ही झाडू के लिए कई नियम भी बनाए गए हैं जैसे घर में झाड़ू किस जगह पर रखना चाहिए, घर पर रखा झाडू यदि पुराना हो जाए तो क्या करना चाहिए और झाड़ू किसी को उपहार में देना चाहिए या नहीं।
मुख्य रूप से यदि हम अपना इस्तेमाल किया हुआ झाड़ू किसी अन्य व्यक्ति को उयहार में देने की बात करते हैं तो ये सही है या नहीं वास्तु एक्सपर्ट डॉ मधु कोटिया जी से इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
हिंदू धर्म के अनुसार कभी भी आपको किसी दूसरे को झाड़ू का दान नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि झाड़ू का दान करने से आपके घर में आर्थिक हानि हो सकती है और सुख समृद्धि कम हो सकती है।
वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जाता है कि झाड़ू का संबंध देवी लक्ष्मी से है। इसलिए यदि आप किसी दूसरे को अपना झाड़ू देते हैं तो आपके घर की समृद्धि दूसरों के घर जा सकती है। इसी वजह से इसे पूजनीय वास्तु भी माना जाता है और कभी भी इस पर पैर न लगाने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें: Broom Vastu: क्या घर में दो झाड़ू एक साथ रखना ठीक है, जानें वास्तु के नियम
यदि हम झाड़ू के वास्तु नियमों की बात करें तो आपको नए झाड़ू के लिए भी कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए। यदि आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो झाड़ू के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
मान्यता है कि घर से बाहर निकलते ही घर ऊपर झाड़ू का इस्तेमाल करने से आपके घर की समृद्धि कम हो सकती है और जो व्यक्ति घर से बाहर निकल रहा है उसके जीवन में सफलता के योग कम हो जाते हैं। वहीं आपको इस्तेमाल किया जाने वाला नया झाड़ू शुक्रवार के दिन ही खरीदना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: पुरानी झाड़ू को फेंकने से पहले आजमाएं ये टोटके, हो जाएंगे मालामाल
ऐसा माना जाता है कि यदि आप अपने घर में इस्तेमाल होने वाला झाड़ू किसी को दान में देते हैं तो आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
ऐसा माना जाता है कि झाड़ू घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने में मदद करती है और इसी वजह से झाड़ू का इस्तेमाल कभी भी शाम के समय घर में नहीं किया जाता है क्योंकि यदि आप ऐसा करती हैं तो संध्या का समय लक्ष्मी के आगमन का समय माना जाता है और इससे माता लक्ष्मी रूठ सकती हैं।
वास्तु को पवित्र वस्तु माना जाता है। वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि झाड़ू बुरी आत्माओं और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने की सामग्री है। मान्यता है कि झाड़ू दान करने से घर में दुर्भाग्य और आर्थिक परेशानियां आती हैं।
हिंदू धर्म में लक्ष्मी जी को धन और समृद्धि की देवी के रूप में पूजा जाता है और ऐसा माना जाता है कि झाड़ू लक्ष्मी की कृपा और प्रचुरता का प्रतीक है। इसी वजह से अपने घर की लक्ष्मी को किसी दूसरे को न देने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि झाड़ू दान करने से लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं और घर से बाहर चली जाती हैं।
वास्तु में ऐसा माना जाता है कि यदि आपको पुरानी झाड़ू घर से बाहर निकलना है तो आपको शनिवार या अमावस्या के दिन ही इसे बाहर निकालना चाहिए। पुराना झाड़ू कभी भी आपको कूड़े में नहीं फेंकना चाहिए। इससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकते हैं। वहीं आपको नया झाड़ू शुक्रवार के दिन ही खरीदने की सलाह दी जाती है।
यदि आप वास्तु के नियमों का पालन करती हैं तो झाड़ू से जुड़ी इन बातों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik .com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।