Vastu Tips | वास्तु शास्त्र एक ऐसी पारंपरिक भारतीय प्रणाली है जिसमें सकारात्मक ऊर्जा प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए किसी भी निश्चित स्थान पर वस्तुओं को व्यवस्थित करने के लिए दिशा निर्देश दिए जाते हैं और उनका पालन आपके घर की समृद्धि के लिए जरूरी माना जाता है।
ऐसे ही सिद्धांतों में घर में कुछ विशेष चीजों को रखने के नियम भी सम्मिलित हैं। मुख्य रुप से घर में आपको झाड़ू कहां रखनी चाहिए और इसके लिए किन वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए इस बात को जानना भी आपके लिए बहुत जरूरी होता है।
वास्तु की मानें तो घर में दो झाड़ू एक साथ रखना उचित नहीं माना जाता है। झाड़ू को स्वच्छता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और वास्तु में मान्यता है कि यदि आप दो झाड़ू एक साथ रखती हैं तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
इससे आपके घर में वित्तीय समस्याएं आ सकती हैं और घर के लोगों की सेहत को भी नुकसान हो सकता है। आइए वास्तु विशेषज्ञ डॉ मधु कोटिया जी से जानें झाड़ू से जुड़े कुछ वास्तु नियमों के बारे में।
अगर हम वास्तु की मानें तो कभी भी घर में एक साथ दो झाड़ू एक ही स्थान पर नहीं रखनी चाहिए। अगर आप दो झाड़ू एक साथ रखती हैं तो आपके घर में वास्तु दोष हो सकता है और बेकार के झगड़े बढ़ सकते हैं।
आप दो झाड़ू रखती भी हैं तो आपको ये बात ध्यान में रखनी चाहिए कि आप एक साथ एक ही स्थान में इन्हें रखने से बचें। हालांकि अलग स्थानों पर आप दो झाड़ू रख सकती हैं। इन्हें एक साथ या एक-दूसरे के ऊपर रखने से वास्तु दोष हो सकता है और यही नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर से बाहर निकलते समय कोई झाड़ू लगाता हुआ दिख जाए तो मिलते हैं ये संकेत
वास्तु की मानें तो घर में झाड़ू रखने के लिए सबसे अच्छी दिशा घर के उत्तर-पश्चिम कोने में होती है और इसे ऐसे स्थान पर ही रखने की सलाह दी जाती है जो सबकी नज़रों के सामने न हो। झाड़ू को हमेशा लेटाकर रखने की सलाह दी जाती है और इसे कभी घर के उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व कोने में नहीं रखना चाहिए।
आपको झाड़ू कभी भी पूजा के स्थान, किचन या बेडरूम में बिस्तर के नीचे न रखने की सलाह दी जाती है। झाड़ू को कभी भी ईशान कोण में भी नहीं रखना चाहिए क्योंकि इस स्थान पर भगवान की स्थापना की जाती है। झाड़ू रखते समय यदि आप सही दिशा का ध्यान रखती हैं तो आपके जीवन में समृद्धि बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर में सही जगह पर रखें झाड़ू और पोछा, कभी नहीं आएगी कोई परेशानी
यदि हम वास्तु की मानें तो एक साथ दो झाड़ू रखने से घर में वस्तुओं को व्यवस्थित करते समय स्वच्छता और ऊर्जा संतुलन को बनाए रखने में असुविधा हो सकती है। एक ही स्थान पर ज्यादा कचरा इकठ्ठा हो सकता है।
चाहे झाड़ू हो या कोई अन्य वस्तु, इन्हें व्यवस्थित ढंग से रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। एक ही स्थान पर बहुत सारी वस्तुएं रखने से अव्यवस्था पैदा हो सकती है जो ऊर्जा के प्रवाह में बाधा ला सकता है।
यदि आप दो झाड़ू एक साथ रख रही हैं, तो सुनिश्चित करें कि वे साफ-सुथरे ढंग से रखी गई हों और एक दूसरे से उचित दूरी पर हों, जिसे कोई अव्यवस्था न हो। इसके साथ ही यदि ज्योतिष की मानें तो एक साथ दो झाड़ू एक साथ रखने से घर में लड़ाई-झगड़े बढ़ने लगते हैं।
यदि आप झाड़ू रखते समय वास्तु के कुछ विशेष नियमों का पालन करती हैं तो आपको सही वास्तु नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए जिससे घर में समृद्धि बानी रहे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com, shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।