हमारे जीवन में वास्तु को विशेष महत्व दिया जाता है और इससे जुड़ी कई मान्यताएं हैं जो हमारे जीवन में बदलाव ला सकती हैं। ऐसी ही कई मान्यताएं हैं जो सदियों से चली आ रही हैं और हम उनका पालन करते आ रहे हैं।
आपने अपने घर के बड़ों से कई बार ऐसा कहते हुए सुना होगा कि जब कोई घर से बाहर निकलें उसके तुरंत बाद झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, किसी के घर आते ही झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए वहीं कुछ लोगों का मानना है कि जब कोई घर से बाहर निकलता है तो झाड़ू नहीं लगाना चाहिए।
ऐसे में सबके दिमाग में यह सवाल आता होगा कि जब झाड़ू को इतना पवित्र माना जाता है तो फिर किसी के घर से निकलते समय झाड़ू लगाने के लिए क्यों मना किया जाता है? आइए न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से चलिए जानते हैं इस सवाल का जवाब।
हिंदू धर्म में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। रोजमर्रा के जीवन में ऐसी कई घटनाएं घटित होती हैं, जिन्हें शुभ या अशुभ संकेत से जोड़ कर देखा जाता है। झाड़ू को लेकर भी कई तरह की मान्यताएं हैं। दरअसल झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि जिस घर में झाड़ू का अनादर होता है, उस घर में कभी भी मां लक्ष्मी नहीं आती हैं। झाड़ू को कभी भी पैर नहीं लगाने चाहिए और इसे हमेशा इसकी सही दिशा में ही रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि झाड़ू को कभी भी बिस्तर के नीचे नहीं रखना चाहिए। इससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर में सही जगह पर रखें झाड़ू और पोछा, कभी नहीं आएगी कोई परेशानी
वास्तु एक्सपर्ट बताते हैं कि यदि आप किसी काम से बाहर जारहे हों और कोई आपको रास्ते में कोई झाड़ू लगाते हुए दिख जाए तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे आप जिस भी कार्य से बाहर जा रहे हैं, उसमें सफलता नहीं मिलती है।
मान्यता यह भी है कि यदि ऐसे में आपको टालनी पड़े तो ज्यादा बेहतर है। वैसे हमेशा ऐसा जरूरी नहीं है कि इसके आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव ही पड़ें, लेकिन यह कुछ लोगों के लिए सही भी हो सकता है।
यदि आपके घर से कोई सदस्य बाहर जा रहा हो तो उस समय घर में झाड़ू (किसी के घर से बाहर जाते ही क्यों नहीं लगनी चाहिए झाड़ू) न लगाएं। ऐसी मान्यता है कि यदि आप किसी के घर से जाने के तुरंत बाद या उसी समय झाड़ू लगाते हैं तो घर से बाहर जाने वाले व्यक्ति को काम में सफलता नहीं मिल पाती है।
वैसे झाड़ू लगाने का सबसे अच्छा समय सुबह का ही माना जाता है और इस समय झाड़ू लगाने से आपके घर में समृद्धि आती है। इसके अलावा सुबह के चार पहर झाड़ू लगाने के लिए अच्छे माने जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: घर में झाड़ू लगाने के इन नियमों का पालन करें, होगी धन की वर्षा
वास्तु की मानें तो आपको शाम के समय झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यदि आप सूरज ढलने के बाद झाड़ू लगाते हैं तो इससे माता लक्ष्मी आपसे रूठ सकती हैं। ऐसा करने से आपके घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है और वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे सकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है एवं नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है। इसी वजह से इस समय झाड़ू न लगाना ही बेहतर होता है।
वास्तु शास्त्र में झाड़ू को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु के अनुसार कभी भी घर में सामने झाड़ू को नहीं रखना चाहिए। जैसे ही आप घर की सफाई कर लें तुरंत ही इसे किसी ऐसी जगह रखें जहां किसी बाहरी व्यक्ति की नजर न पड़े।
घर में कभी टूटी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। मान्यता है कि यदि झाड़ू टूट गई है तो इसे घर से तुंरत हटाकर नई झाड़ू लानी चाहिए और शुक्रवार के दिन नई झाड़ू लाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। वास्तु में ऐसी मान्यता है कि घर में टूटी हुई झाड़ू रखने से कई विपत्तियां आ सकती हैं।
झाड़ू लगाने के बाद इसे हमेशा इस तरह रखें कि इस पर किसी का पैर न पड़े। झाड़ू पर यदि किसी का पैर लगता है तो यह शुभ नहीं होता है।
यदि आप भी झाड़ू से जुड़ी इन बातों का पालन करती हैं तो आपके जीवन में समृद्धि बनी रहती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।