घर में रखी झाड़ू को लक्ष्मीजी का प्रतीक माना जाता हैं| झाड़ू घर की सफाई कर उसे स्वच्छ और पवित्र बनाती है। यह हमारे घर में धन-धान्य और सुख-शांति लाती है। ज्योतिष, वास्तु एवं पुरानी मान्यताओं के अनुसार झाड़ू की वजह से भी हमारे घर में सुख शांति बढ़ती या घटती है। घर के कचरे में कई प्रकार की नकारात्मक ऊर्जाएं विद्यमान रहती हैं जो घर पर प्रभाव डालती है। झाड़ू की मदद से हम सभी बुरी शक्तियों को बाहर कर देते हैं।
ऐसा माना जाता है कि झाड़ू घर से दरिद्रता रूपी कचरे को साफ़ करके घर में सुख समृद्धि लाती है। यदि आप अपने घर में झाड़ू सही ढंग से रखते हैं, किसी शुभ दिन उसे खरीदकर घर लाते हैं तो देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा ही बनी रहती है और आपका घर हमेशा धन धान्य से भरा रहता हैं। झाड़ू को खरीदने, घर में रखने, इसके इस्तेमाल के लिए कोई निश्चित समय होने और झाड़ू को घर से बाहर फेंकने के कुछ वास्तु नियम बनाए गए हैं। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. आरती दहिया जी से जानें झाड़ू के नियमों के बारे में।
वास्तु के अनुसार यदि झाड़ू टूट जाती है या पुरानी हो जाती है तो इसे घर से हटा देना चाहिए क्योंकि टूटी हुई पुरानी झाड़ू घर में नकारात्मक ऊर्जा लाती है। घर में कभी भी टूटे हुए झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे घर में परेशानियां बढ़ जाती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:क्या शाम के समय झाड़ू लगाने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं,जानें क्या कहता है शास्त्र?
वास्तु और ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि घर की पुरानी झाड़ू को आपको शनिवार, अमावस्या, होलिका दहन के बाद, या ग्रहण के बाद अपने घर से निकाल देना चाहिए| वास्तु में शनिवार या अमावस्या के दिन को झाड़ू फेकने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। यदि आप इनमे से किसी भी दिन पुरानी या टूटी झाड़ू को घर से बाहर निकालते हैं तो घर की नकारात्मक शक्तियां भी झाड़ू के साथ ही घर से बाहर निकल जाती हैं और घर में सकारात्मकता का वास होता है।
झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह फेंकना चाहिए जहां कोई अन्य व्यक्ति उसके ऊपर पैर ना रख सके| दरअसल झाड़ू को माता लक्ष्मी के समान ही पूजा जाता है इसलिए पुराने झाड़ू को नाले में या किसी पेड़ के पास भूलकर भी न फेंकें। कभी भी झाड़ू को जलाना भी नहीं चाहिए और इधर उधर नहीं फेंकना चाहिए।
कभी भी एकादशी, गुरुवार या शुक्रवार के दिन पुरानी झाड़ू घर से बाहर न फेके। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार एवं शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का होता है। इसलिए इस दिन झाड़ू फेंकना लक्ष्मी जी को नाराज करने जैसा होता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी भी घर से बाहर चली जाती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:धन लाभ के लिए झाड़ू से जुड़े 5 जरूरी वास्तु टिप्स पंडित जी से जानें
पुरानी झाड़ू को फेंकने और नई झाड़ू खरीदने के लिए अगर आप वास्तु के इन नियमों का पालन करेंगी तो घर की समृद्धि बनी रहेगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com and pixabay
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।