Is corner house good or bad in hindi

क्या कोने वाला घर होता है अशुभ?

घर लेने से लेकर उसमें रहने तक से संबंधित वास्तु शास्त्र में कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। घर लेते समय अक्सर लोग उसकी खूबसूरती और सुख-सुविधा पर ध्यान देते हैं, जबकि देना चाहिए उसकी दिशा और उसके स्थान पर ध्यान।   
Editorial
Updated:- 2024-08-16, 11:00 IST

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर एक वस्तु जो हम से जुड़ी है उसका नाता कहीं न कहीं वास्तु से होता है। इसी कारण से घर, दुकान, वाहन, आदि स्थानों पर वास्तु के अनुसार ही कार्य या उपाय करना चाहिए ताकि दोष न लगे और शुभता प्राप्त हो सके। वहीं, अगर सिर्फ घर की बात करें तो घर लेने से लेकर उसमें रहने तक से संबंधित वास्तु शास्त्र में कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। 

इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि घर लेते समय अक्सर लोग उसकी खूबसूरती और सुख-सुविधा पर ध्यान देते हैं, जबकि देना चाहिए उसकी दिशा और उसके स्थान पर ध्यान। कई घर बीचो-बीच बने होते हैं तो कई घर कोने में में बने होते हैं। यानी कि अगर किसी जगह पर कई सारे घर हैं तो उनमें से कुछ बीच में बने होंगे तो कुछ कोने में। ऐसे में कोने का घर अशुभ होता है या शुभ आइये जानते हैं। 

क्या कोने वाला घर खरीदना चाहिए? 

Is corner house good according to Vastu

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कोने वाला घर तीन दिशाओं से खुला होता है जो केतु के आधीन होती हैं। ऐसे में कोने वाले घर पर केतु का गहरा प्रभाव पड़ता है। केतु को जहां एक ओर ज्योतिष शास्त्र में पाप ग्रह माना गया है तो वहीं, वास्तु शास्त्र में उसे नेगेटिव एनर्जी ज्यादा पैदा करने वाला ग्रह माना जाता है। 

यह भी पढ़ें: बाथरूम का दरवाजा किस दिशा में होना होता है शुभ?

वास्तु शास्त्र कहता है कि जब कोने वाला घर कोई लेता है तो उस व्यक्ति को शुरुआत के कुछ साल उस घर से कई प्रकार के लाबह मिलते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय केतु अपने मूल रूप में नहीं होता है, लेकिन जब केतु अपने असल स्वभाव को दर्शाना शुरू करता है तब बुरा असर दिखता है।

Is it good to have a house on the corner

केतु के प्रभाव से 8 या ज्यादा से ज्यादा 9 साल बाद घर में संकट आने लगते हैं। कोने वाले घर पर केतु का ऐसा असर दिखता है कि घर की आर्थिक स्थिति गिरने लगती है और घर के सदस्यों के स्वास्थ्य में भी भरी गिरावट आती है। कोने वाले घर के कारण व्यक्ति को बहुत सी परेशानियों से जूझना पड़ता है। 

यह भी पढ़ें: ऐसा मेन डोर घर में ला सकता है दरिद्रता, जानें उपाय

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कोने वाले घर के में नकारात्मक ऊर्जा सबसे ज्यादा जल्दी प्रवेश करती है और परिवार के बीच लड़ाई-झगड़ा उत्पन्न होने लगता है। हालांकि कोने वाले घर में केतु के प्रभाव को ठीक करने के उपाय आजमाकर आप उसकी अशुभता को दूर कर सकते हैं।   

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कोने वाला घर शुभ होता है या अशुभ और वास्तु शास्त्र में क्या बतया गया है कोने वाले घर के बारे में। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: herzindagi  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;