हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण शुक्ल की चतुर्थी तिथि है। साथ ही आज सोमवार का दिन है। इस दिन भगवान शिव की पूजा विशेष विधि-विधान है। साथ ही आज विनायक चतुर्थी की व्रत भी रखा जा रहा है। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ गणेश जी की पूजा का भी विधान है। आज परिघ योग बन रहा है और पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन कन्या राशि में ही मौजूद हैं। अब ऐसे में आज किस मुहूर्त में पूजा करना है और किस मुहूर्त में काम करने से बचना है। इसके बारे में जानने के लिए आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।
आज का पंचांग 28 जुलाई 2025
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
श्रावण कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि | पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र | सोमवार | परिघ योग | विष्टि और वणिज |
आज सूर्य और चंद्रमा का समय 28 जुलाई 2025
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 12 मिनट तक |
चंद्रोदय | शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक |
आज का शुभ मुहूर्त और योग 28 जुलाई 2025
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक |
अमृत काल | सुबह 10 बजकर 52 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक |
आज का अशुभ मुहूर्त 28 जुलाई 2025
राहु काल | सुबह 07 बजकर 38 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 16 मिनट तक |
गुलिक काल | दोपहर 03 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 05 बजकर 28 मिनट तक |
यमगंड | सुबह 10 बजकर 55 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक |
दिशाशूल | उत्तर दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। |
दुर्मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 52 मिनट तक |
आज विनायक चतुर्थी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त
चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 27 जुलाई, 2025 को शाम 06 बजकर 55 मिनट से
चतुर्थी तिथि समाप्त: 28 जुलाई, 2025 को शाम 07 बजकर 40 मिनट तक
प्रातः काल का शुभ मुहूर्त- सुबह 07 बजकर 00 मिनट से सुबह 08 बजकर 30 मिनट तक
गणेश पूजा का मुख्य समय- दोपहर 12 बजकर 00 मिनट से दोपहर 02 बजकर 00 मिनट तक
सांय काल का शुभ मुहूर्त - शाम 05 बजकर 00 मिनट से शाम 06 बजकर 30 मिनट तक
आज पर्व और त्योहार 28 जुलाई 2025
आज श्रावण कृष्ण पक्ष की आज चतुर्थी तिथि है और आज सोमवार का दिन है। इस दिन विनायक चतुर्थी का व्रत भी रखा जा रहा है। इस दिन बप्पा की पूजा करने से व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है।
आज सोमवार के उपाय 28 जुलाई 2025
- सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करें। बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और इसे चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
- भगवान शिव का सबसे शक्तिशाली मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का 108 बार जाप करें। रुद्राक्ष की माला से जाप करना अधिक फलदायी माना जाता है। यह मंत्र मन को शांति प्रदान करता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।
- यदि संभव हो तो सोमवार का व्रत रखें। यह व्रत अविवाहितों के लिए अच्छा वर या वधू पाने में मदद करता है, और विवाहितों के लिए वैवाहिक जीवन में सुख और शांति लाता है। व्रत के दौरान केवल फल, दूध या सात्विक भोजन का सेवन करें।
- सोमवार के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र, चावल, दूध या चीनी जैसी सफेद वस्तुओं का दान करें। दान करने से पुण्य मिलता है और भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
- सोमवार के दिन अपने माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। चंदन भगवान शिव को प्रिय है और इसे लगाने से मन शांत रहता है।
आज सोमवार के खास मंत्र 28 जुलाई 2025
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
- उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
- ॐ नमः शिवाय
- नमामीशमीशान निर्वाणरूपं, विभुं व्यापकं ब्रह्मवेदस्वरूपम्।
- निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं, चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहम्॥
- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
28 जुलाई 2025 आज के पंचांग का महत्व
आज सोमवार के दिन विनायक चतुर्थी है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा का शुभ योग बन रहा है। इस दिन पूजा-पाठ करने से उपायों के साथ मंत्रों का जाप करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों