
हिंदू नववर्ष की शुरूआत चैत्र मास में होती है। इसकी शुरूआत में ही महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा मनाया जाता है। यह दिन केवल नए साल की शुरूआत ही नहीं बल्कि शुद्धता, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा के लिए अच्छा मना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन नीम के पत्ते का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। इसे परंपरा सदियों से पुरानी है। इसके पीछे धार्मिक के साथ-साथ पौराणिक और आयुर्वेदिक तीनों कारण हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से आपको बताते हैं।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, गुड़ी पड़वा के दिन ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इस दिन को सृजन और नवजीवन का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन नीम का सेवन करने से मन की शुद्धि होती है, जिससे व्यक्ति नए साल की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ करता है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने इस दिन असुरों का संहार कर धरती पर धर्म की स्थापना की थी। नीम को देवी-देवताओं का प्रिय पौधा माना जाता है, इसलिए इसे ग्रहण करना शुभ फलदायी माना जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि गुड़ी पड़वा के दिन अगर आप नीम के पत्तों का स्नान करते हैं या खाते हैं, तो इससे मन की शुद्धता होती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसलिए सबह उठकर नीम के पत्तों का पानी लेकर इससे स्ना करना होता है। पूजा के समय प्रसाद में नीम के पत्तों को खाना होता है। इससे सकारात्मक आती है।

यह भी पढ़ें- Gudi Padwa Date 2026: 18 या 19 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? यहां जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पौराणिक महत्व
गुड़ी पड़वा के दिन नीम की पत्तियों से स्नान और इसका सेवन करना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि एक गहरा संदेश है। शुद्धता, संतुलन और स्वास्थ्य का। यह हमें जीवन में हर परिस्थिति को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आप भी गुड़ी पड़वा के दिन इसका नमी के पत्तों का स्नान और इसका सेवन जरूर करना चाहिए, ताकि आपके जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो सके। गुड़ी पड़वा की पूजा में आप भी नीम के पत्तों का इस्तेमाल जरूर करें। तभी आपकी पूजा पूरी मानी जाएगी। साथ ही आप इस त्योहार को अच्छे से मना पाएंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।