Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:02 PM IST
maa shailputri puja vidhi

1st Day of Navratri Puja Vidhi 2025: नवरात्रि के पहले दिन ऐसे करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें मंत्र और संपूर्ण सामग्री लिस्ट

1st Day of Navratri Puja Vidhi 2025: मां शैलपुत्री की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन में स्थिरता, दृढ़ता और शक्ति प्राप्त होती है। अगर आप भी नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा कर रही हैं तो यहां संपूर्ण पूजा विधि जान सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-09-22, 05:13 IST

नवरात्रि का पहला दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री को समर्पित है। इस दिन घर में कलश स्थापना के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाले इस महाउत्सव का आरंभ होता है। मां शैलपुत्री की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन में स्थिरता, दृढ़ता और शक्ति प्राप्त होती है। अगर आप भी नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा कर रही हैं तो वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स द्वारा बताई गई संपूर्ण पूजा विधि, सामग्री और मंत्र के बारे में यहां से जान सकती हैं।

मां शैलपुत्री की पूजा सामग्री

मां शैलपुत्री की पूजा सामग्री जैसे नारियल, लाल फूल और घी, प्रकृति और शुद्धता का प्रतीक हैं, जो भक्तों के जीवन में शक्ति और स्थिरता लाती हैं। यह सामग्री देवी के प्रति हमारी श्रद्धा और भक्ति को दर्शाती है।

navratri 1st day goddess

  • मां शैलपुत्री की प्रतिमा या तस्वीर
  • कलश (मिट्टी या तांबे का)
  • नारियल (श्रीफल)
  • आम के पत्ते
  • लाल कपड़ा
  • चंदन, कुमकुम, अक्षत (साबुत चावल)
  • फूल (विशेषकर गुड़हल और लाल गुलाब)
  • धूप, अगरबत्ती, और दीपक
  • घी
  • भोग के लिए सफेद मिठाई (जैसे बर्फी, कलाकंद)
  • पान और सुपारी
  • फल और मिठाई
  • जौ या गेहूं

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025 Ka Prabhav: शारदीय नवरात्रि के दिव्य नौ दिनों में बदल सकती है इन 9 राशियों की किस्मत, 10वां दिन लाएगा ये शुभ परिणाम

मां शैलपुत्री की पूजा विधि

सुबह का स्नान: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। हो सके तो लाल या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनें, क्योंकि ये मां दुर्गा को प्रिय हैं।

पूजा की तैयारी: पूजा स्थल को अच्छी तरह साफ करें और एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं। इस पर मां शैलपुत्री की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।

कलश स्थापना: शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करें। एक मिट्टी या तांबे के कलश में जल भरें, उसमें गंगाजल, एक सिक्का, सुपारी और अक्षत डालें। कलश के मुख पर आम के पत्ते लगाकर एक नारियल रखें।

navratri 1st day mata

मां का आह्वान: अब मां शैलपुत्री का आह्वान करें और उन्हें चंदन, कुमकुम, अक्षत, फूल, धूप, और दीप अर्पित करें।

मंत्र जाप: मां शैलपुत्री के मंत्रों का श्रद्धापूर्वक जाप करें। इससे मन को शांति मिलती है।

भोग: मां को गाय के घी और सफेद मिठाई का भोग लगाएं। यह भोग मां को बहुत प्रिय है।

आरती: अंत में मां शैलपुत्री की आरती करें और सभी को प्रसाद वितरित करें।

यह भी पढ़ें: Mata Rani Ki Pratima: शारदीय नवरात्रि पर घर में स्थापित करने के लिए कैसी होनी चाहिए माता रानी की प्रतिमा?

मां शैलपुत्री के मंत्र

मां शैलपुत्री की पूजा के दौरान आप उनके ध्यान मंत्र 'वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्।।' का जाप कर सकती हैं। इसके अलावा, माता का पूजन मंत्र 'ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः।' का जाप भी कर सकते हैं।

शारदीय नवरात्रि से जुड़े अन्य लेख

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
मां शैलपुत्री का प्रिय रंग कौन सा है?
मां शैलपुत्री का प्रिय रंग सफेद है।
मां शैलपुत्री का प्रिय भोग क्या है?
मां शैलपुत्री को गाय के दूध और घी से बनी सफेद व्यंजन बहुत पसंद हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;