why kalava should be tied to copper utensil

तांबे के लोटे पर कलावा बांधने से क्या होता है?

हिन्दू धर्म में कलावे को रक्षासूत्र माना जाता है। इसी कारण से सनातन परंपरा में कलावा सिर्फ मनुष्यों को ही नहीं बल्कि पेड़-पौधों और वस्तुओं को भी बांधने का महत्व है। ठीक ऐसे ही ताम्बे के लोटे पर भी कलावा बांधने को कहा जाता है। 
Editorial
Updated:- 2024-03-07, 02:00 IST

Tambe Ke Lote Par Kalava Bandhne Ke Labh: हिन्दू धर्म में कलावे को रक्षासूत्र माना जाता है। इसी कारण से सनातन परंपरा में कलावा सिर्फ मनुष्यों को ही नहीं बल्कि पेड़-पौधों और वस्तुओं को भी बांधने का महत्व है। ठीक ऐसे ही ताम्बे के लोटे पर भी कलावा बांधने को कहा जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर तांबे के लोटे पर कलावा क्यों बांधना चाहिए, क्या है इसका महत्व और इससे मिलने वाले लाभ।

तांबे के लोटे पर कलावा क्यों बांधना चाहिए?

why we should tie kalava to copper utensil

तांबे को हिन्दू धर्म में बहुत शुद्ध धातु माना गया है। तांबे के लोटे से ही शिवलिंग पर जल चढ़ाए जाने का विधान है। इसके अलावा, सूर्य को अर्घ्य भी तांबे के लोटे से दिया जाता है। यहां तक कि घर में हो रही किसी भी पूजा के दौरान कलश स्थापना में भी तांबे के लोटे का ही इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़ें: Kitchen Astro Tips: सुख-समृद्धि के लिए घर की रसोई में जरूर करने चाहिए ये 4 काम

ऐसे में तांबे के लोतेप्र कलावा बांधे जाना बहुत शुभ माना जाता है। असल में तांबे की वस्तु जितनी शुद्ध मनाई जाती है, यह उतनी ही जल्दी अशुद्ध भी हो जाती है। ऐसे में इसकी पवित्रता बनाए रखने के लिए कलावा बांधा जाता है। तांबे के लोटे पर कलावा बांधना उसकी शुद्धता को बरकरार रखता है। 

why we should tie kalava to copper pot

धर्म शास्त्रों में ऐसा माना गया है कि तांबे के लोटे पर कलावा बांधने से उस बर्तन में नव ग्रहों का वास होता है। नव ग्रहों की शुभता उस बर्तन में समाहित हो जाती है और सकारात्मकता का संचार होता है। आसपास की नकारात्मक ऊर्जा और पूजा एवं ग्रहों से जुड़ा कैसा भी दोष शीघ्रता से दूर हो जाता है।

यह भी पढ़ें: तिजोरी में गुड़हल का फूल रखने से क्या लाभ मिलते हैं?

इसके अलावा, ऐसा भी माना जाता है कि अगर तांबे के लोटे पर कलावा बंधा हुआ हो तो उससे आपकी पूजा को बल मिलता है। आपकी पूजा में गलती से होने वाली कोई भी चूक का किसी भी प्रकार का दोष नहीं लगता है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर तांबे के लोटे पर कलावा बांधने से क्या होता है और क्या है उसका महत्व एवं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: hrzindagi, shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;